---विज्ञापन---

देश angle-right

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड कब पड़ेगी? 4 दिन 10 राज्यों में छाएगा घना कोहरा, पढ़ें IMD का अपडेट‌

Aaj Ka Mausam: दिल्ली और नोएडा इस साल नवंबर में भी गर्म रहे। इन दोनों शहरों में दिन के साथ रातें भी गर्म रहीं और लोगों को अभी तक कड़ाके की ठंड का इंतजार है, जबकि अन्य राज्यों में घना कोहरा छाने से तापमान गिरने लगा है। आइए जानते हैं देश में सर्दी का हाल...

---विज्ञापन---

IMD Cold Weather Forecast: दक्षिण भारत जहां चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की चपेट में है, वहीं उत्तर भारत भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। उत्तर भारत में लगभग सभी राज्यों में सुबह-शाम घना कोहरा छा रहा है और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंड बढ़ रही है। दिल्ली-NCR से वायु प्रदूषण खत्म हो रहा है, लेकिन कड़ाके की ठंड अभी तक नहीं पड़ी है। अभी तक भी मौसम शुष्क और सामान्य बना हुआ है।

ऐसे में इस साल नवंबर महीने में भी गर्मी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। 8 साल में पहली बार दिल्ली में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान भी 5 साल में पहली बार सबसे ज्यादा रहा, यानि नवंबर महीने में दिन के साथ रातें भी गर्म रहीं। मौसम विभाग ने दिसंबर का पहला हफ्ता भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि आखिर दिल्ली में कड़ाके की ठंड कब पड़ेगी और अन्य राज्यों में सर्दी का हाल कैसा है?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Cyclone Fengal: आज का दिन ‘खतरनाक’; तूफान मचाएगा तबाही! स्कूल-कॉलेज बंद, 7 राज्यों के लिए चेतावनी

4 दिसंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 4 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही शुष्क बना रहेगा। सुबह-शाम ठंड का अहसास होगा और दिन में धूप निकलने से गर्मी का अहसास होगा। 5 दिसंबर से तापमान में गिरावट आने और घना कोहरा छाने की संभावना है। आज 30 नवंबर 2024 की सुबह अधिकतम तापमान 23.75 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 12.05 डिग्री और 26.52 डिग्री रहने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

हवा में 15% नमी है और हवा की गति 15 किलोमीटर/घंटा है। सूरज सुबह 6:56 बजे उदय हुआ और शाम 5:24 बजे अस्त होगा। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ और यह उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन दिसंबर के पहले हफ्ते में भी लोगों को ठिठुरन वाली सर्दी का इंतजार करना होगा। शुक्रवार को दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

यह भी पढ़ें:UP Weather: 8℃ तक लुढ़का यूपी का पारा,15 जिलों में छाएगा घना कोहरा, पढ़ें वेदर अपडेट

---विज्ञापन---

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगले 4 दिन उत्तर प्रदेश में दिन और रात में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है। चक्रवाती तूफान के साथ पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से पहाड़ी राज्यों में ठंड बढ़ेगी। इससे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में सर्दी के तेवर तल्ख होंगे। 3 दिसंबर के बाद पहाड़ी इलाकों से बादल छंटने लगेंगे।

इससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत 10 से ज्यादा राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्यियस के बीच और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच रह सकता है। बिहार में पछुआ हवाओं के कारण तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी, लेकिन पिछले 24 घंटे के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखा गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Bihar Weather: तूफान का बिहार पर कितना असर? घने कोहरे की चेतावनी, पढ़िए अपडेट

First published on: Nov 30, 2024 07:54 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola