मानसून को लेकर IMD का बड़ा अपडेट! जानें अगले 7 दिन कहां बरसेंगे बादल और कैसा रहेगा मौसम?

Latest Weather Forecast: मानसून की वापसी को लेकर मौसम विभाग ने नया अपडेट दिया है। मानसून वापस जाते हुए भी अगले 7 दिन जमकर बरसने को तैयार है। IMD ने आज ताजा अपडेट जारी करके भविष्यवाणी की है कि अगले 7 दिन कहां-कहां बारिश होने के आसार हैँ?

Monsoon 2025 | Delhi NCR Rain | IMD Weather Forecast

मौसम विभाग ने मानसून में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की भविष्यवाणी की थी।

विज्ञापन

IMD Monsoon Forecast Latest Report: मानसून के बादल इस सीजन जमकर बरसे, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस बार मानसून अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक भी विदा नहीं हुआ है। अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर ताजा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून 15 अक्टूबर से देश से पूरी तरह वापसी करेगा। इसलिए अभी भी अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

अगले 7 दिन 15 अक्टूबर तक भी देश के कई हिस्सों में बादल बरसेंगे। अपडेट के अनुसार, लक्षद्वीप और उससे सटे दक्षिणपूर्व और पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 3-4 दिन मध्य अरब सागर के ऊपर दबाव में तब्दील होने की संभावना है। इसलिए इस सप्ताह केरल, माहे और तमिलनाडु में और अगले 3 दिन महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर भारत के तटीय क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

विज्ञापन

 

इन राज्यों में अगले 7 दिन बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा 29°N/84°E से होकर गुजर रही है। इसलिए देश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार से अगले 2-3 दिन में मानसून चला जाएगा। मानसून की वापसी के चलते लक्षद्वीप और उसके आसपास ऊपरी हवा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, इसलिए दक्षिण पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप और उसके आसपास कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।

विज्ञापन

इसके चलते अगले 7 दिन लक्षद्वीप, केरल में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। उत्तरी कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 12-14 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 12 और 13 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 10, 13 अक्टूबर को तटीय कर्नाटक में बादल बरसेंगे।

 

विज्ञापन

मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की सलाह

उत्तर पूर्व भारत में छिटपुट बौछारें पड़ेंगी। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 11 अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश होगी। पश्चिम भारत में कोंकण और गोवा में छिटपुट बौछारों से लेकर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 9 से 12 अक्टूबर के बीच कोंकण और गोवा व मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

विज्ञापन

उत्तर पश्चिम, पूर्व और मध्य भारत में अगले एक सप्ताह के दौरान वर्षा होने की संभावना नहीं है। 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसलिए मौसम विभाग ने मछुआरों से अपील की है कि वे समुद्र तटों से दूर रहे। दक्षिण श्रीलंका तट के साथ-साथ, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम मध्य अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के पूर्वी भाग, दक्षिण श्रीलंका तट के आस-पास और 13 अक्टूबर को दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उतरने से बचें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ