---विज्ञापन---

भारी बारिश, बर्फबारी, शीतलहर; इन 5 राज्यों में चलेंगी तेज हवाएं तो यहां पड़ेगी भयंकर ठंड, जानें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam : देश के उत्तरी राज्यों में भीषण ठंड पड़ रही है तो दक्षिणी राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। बार-बार बदल रहे मौसम को लेकर आईएमडी ने भी अलर्ट जारी किया है।

Aaj Ka Mausam : देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। कहीं भीषण बारिश हो रही है तो कहीं भयंकर ठंड पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। तापमान भी तेजी से गिर रहा है, जिससे कई राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में घना कोहरा छा रहा है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग का क्या है लेटेस्ट अपडेट?

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में आज लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जिससे जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है। इसके अगले 2 दिनों में तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 18-19 दिसंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। पुडुचेरी में 17-20 दिसंबर के दौरान और केरल में 17-21 दिसंबर के दौरान बादल बरसेंगे। साथ ही ओडिशा में 19-20 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान इन राज्यों में तेज हवाएं भी चलेंगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : माइनस में तापमान, भयंकर ठंड से छूटी कंपकपी, यूपी-राजस्थान समेत इन राज्यों में कोल्ड वेव की चेतावनी

इन राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट

---विज्ञापन---

उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले 5-7 दिनों तक शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा 50 से 200 मीटर दर्ज किया गया।

पहाड़ी इलाकों में माइनस में तापमान

---विज्ञापन---

पहाड़ी इलाके जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान माइनस में है, जबकि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और एमपी में पारा 0 से 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देश के मैदानी इलाकों में पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट इलाके में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहा। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़ और गुजरात राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है।

इन राज्यों में पड़ेगी भयंकर ठंड

---विज्ञापन---

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान में 17-23 दिसंबर के दौरान, हरियाणा-चंडीगढ़ में 17-22 दिसंबर के दौरान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में 18 को, हिमाचल प्रदेश में 22-23 दिसंबर को शीतलहर की स्थिति रहेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 18 दिसंबर तक देर रात और सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है। असम, मेघालय में भी भीषण ठंड पड़ेगी।

यह भी पढे़ं : 1 से 5 डिग्री पारा, यूपी समेत इन 7 राज्यों में भयंकर ठंड, यहां भीषण बारिश बढ़ाएगी आफत

---विज्ञापन---

दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री तक की वृद्धि हुई। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 20 से 24 डिग्री सेल्सियस और 05 से 08 डिग्री सेल्सियस के बीच है। न्यूनतम तापमान 01 से 03 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से कम रहा। सफदरजंग एयरपोर्ट पर कोहरा दर्ज किया गया। दिन में आसमान साफ रहेगा और हवा की स्पीड भी बढ़ सकती है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 17, 2024 10:42 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola