---विज्ञापन---

देश

माइनस में तापमान, भयंकर ठंड से छूटी कंपकपी, यूपी-राजस्थान समेत इन राज्यों में कोल्ड वेव की चेतावनी

Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत के कई राज्य ठंड की चपेट में हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जहां तापमान माइनस में है। मैदानी इलाकों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। यहां देखें आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट।

IMD Cold Wave Alert : देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी पड़ रही है, जिसका असर मैदानी राज्यों में देखने को मिल रहा है। भयंकर ठंड से कंपकपी छूट रही है और गलन से हाथ-पैर की उंगलियां सुन्न हो रही हैं। साथ ही घने के साथ कोल्ड वेव का भी अलर्ट जारी किया गया है। तापमान भी तेजी से गिर रहा है, जिससे पहाड़ी राज्यों में पारा माइनस में है। आइए जानते हैं कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) का क्या है लेटेस्ट अपडेट?

आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों के दौरान और मध्य भारत में अगले 2 दिनों के दौरान कोल्ड वेव रहने की संभावना है। उसके बाद शीत लहर में कमी आएगी। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत में अगले 2-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। वहीं, ओडिशा, असम और मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा 50-200 मीटर दर्ज किया गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : तेज हवाएं तटों पर चलेंगी, इन 4 राज्यों में भीषण बारिश से मचेगी तबाही! IMD का रेड अलर्ट जारी

इन राज्यों में गिरा तापमान

---विज्ञापन---

पहाड़ी राज्य जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान 0-6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस गिरा। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना के अलग-अलग स्थानों पर यह सामान्य से काफी नीचे माइनस 5 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहा। दिल्ली, चंडीगढ़, झारखंड, राजस्थान, गोवा और कर्नाटक में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है।

हिसार रहा सबसे ज्यादा ठंड

---विज्ञापन---

देश के मैदानी इलाकों में हरियाणा के हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में शीत लहर से लेकर भीषण ठंड की स्थिति देखी गई और उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रही। मैदानी राज्यों में 20 दिसंबर तक और पहाड़ी राज्यों में 22 दिसंबर तक भयंकर ठंड पड़ेगी।

यह भी पढे़ं : एक नहीं दो चक्रवाती तूफान एक्टिव, कौन बढ़ रहा देश की ओर! पहाड़ों में बर्फबारी तो 8 राज्यों में बारिश, यहां बढ़ेगी ठंड

---विज्ञापन---

जानें दिल्ली एनसीआर का कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी ने दिल्ली एनसीआर की ठंड को लेकर 17 से लेकर 19 दिसंबर तक अपडेट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में राजधानी में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 20 से 23 डिग्री सेल्सियस और 4 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच है। पालम एयरपोर्ट पर हल्का कोहरा छाया रहा। शाम और रात में धुंध छाए रहने की संभावना है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन ठंडी हवा चलने से गलन बढ़ गई है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 16, 2024 10:10 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola