---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рджреЗрд╢ angle-right

рдордЬрдмреВрдд рдкрд╢реНрдЪрд┐рдореА рд╡рд┐рдХреНрд╖реЛрдн рдлрд┐рд░ рдПрдХреНрдЯрд┐рд╡, рднрдпрдВрдХрд░ рдардВрдб-рдШрдиреЗ рдХреЛрд╣рд░реЗ рдХреЗ рдмреАрдЪ рднреАрд╖рдг рдмрд╛рд░рд┐рд╢ рдХрд╛ рдЕрд▓рд░реНрдЯ, рджрд┐рд▓реНрд▓реА рд╕рдореЗрдд рдЗрди рд░рд╛рдЬреНрдпреЛрдВ рдореЗрдВ рдмрд░рд╕реЗрдВрдЧреЗ рдмрд╛рджрд▓

Aaj Ka Mausam : рдЗрд╕ рд╡рдХреНрдд рдкреВрд░рд╛ рдЙрддреНрддрд░ рднрд╛рд░рдд рдардВрдб рдФрд░ рдХреЛрд╣рд░реЗ рдХреА рдЪрдкреЗрдЯ рдореЗрдВ рд╣реИред рдордЬрдмреВрдд рдкрд╢реНрдЪрд┐рдореА рд╡рд┐рдХреНрд╖реЛрдн рдПрдХреНрдЯрд┐рд╡ рд╣реИ, рдЬрд┐рд╕рд╕реЗ рджрд┐рд▓реНрд▓реА рдПрдирд╕реАрдЖрд░ рд╕рдореЗрдд рдХрдИ рд░рд╛рдЬреНрдпреЛрдВ рдореЗрдВ рднрд╛рд░реА рдмрд╛рд░рд┐рд╢ рд╣реЛрдЧреАред рдЗрд╕реЗ рд▓реЗрдХрд░ рдЖрдИрдПрдордбреА рдиреЗ рдЪреЗрддрд╛рд╡рдиреА рдЬрд╛рд░реА рдХреА рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Aaj Ka Mausam : देश में बार-बार मौसम करवट ले रहा है। कभी भीषण ठंड रहती है तो कभी तेज धूप में हल्की गर्मी महसूस होने लगती है। कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। फिलहाल, भीषण ठंड और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव है। आइए जानते हैं कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने क्या जारी किया अपडेट?

दिल्ली समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल

---विज्ञापन---

मौसम विभाग के अनुसार, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान के निचले स्तरों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन स्थित है। पश्चिमी हवाओं के साथ एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 23 जनवरी तक बर्फबारी के साथ बारिश भी होगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22-23 जनवरी को बादल बरसेंगे। राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 22 जनवरी को बरसात हो सकती है। इसी दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी तेज गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं, जम्मू कश्मीर में आज बर्फबारी और बारिश हुई।

यह भी पढ़ें : 40 किमी की स्पीड से चल रहीं हवाएं, दिल्ली NCR में कहां-कहां बरस रहे बादल, IMD का आया ताजा अपडेट

---विज्ञापन---

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

IMD के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा, जबकि ओडिशा, बिहार, मेघालय, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में घनी धुंध रही। उत्तर प्रदेश के अयोध्या, गोरखपुर, बहराइच, ओडिशा के पारादीप, चांदबली, बिहार के पूर्णिया, पटना, भागलपुर, सुपौल, मेघालय के शिलांग में विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में रात और सुबह के समय 24 जनवरी तक घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जबकि बिहार में 22-24 जनवरी को धुंध छाने के आसार हैं। पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 23 जनवरी तक, राजस्थान और ओडिशा में 22-24 जनवरी को, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 24 जनवरी तक, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24-26 जनवरी के दौरान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22-26 जनवरी के दौरान घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

---विज्ञापन---

जानें कहां कितना रहेगा तापमान?

आईएमडी ने बताया कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे है। देश के मैदानी इलाकों में मध्य प्रदेश के मंडला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिम, मध्य एवं पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में 8-14 डिग्री और पश्चिम भारत में 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान है। अगले 48 घंटे में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि, अगले 24 घंटे में गुजरात क्षेत्र में तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : चलेगी आंधी, गिरेंगे ओले, फिर भीगेगा उत्तर भारत, इन राज्यों में भयंकर ठंड के बीच बारिश की दस्तक!

जानें कैसा रहेगा दिल्ली एनसीआर का मौसम?

---विज्ञापन---

आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 से 25 डिग्री सेल्सियस और 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच है। अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहा, लेकिन शाम के समय तेज हवाएं चल रही थीं। पालम और सफदरजंग एयरपोर्ट पर हल्का कोहरा छाया रहा। आसमान में 22 जनवरी को काले बादल छाए रहेंगे। शाम और रात में गरज के साथ एक या दो बार हल्की बारिश हो सकती है। 23 जनवरी को भी सुबह के समय गरज के साथ हल्की बरसात होने की संभावना है। 24 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। सुबह और शाम के समय अधिकांश स्थानों पर मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

First published on: Jan 21, 2025 10:34 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola