Aaj Ka Mausam : देश में बार-बार मौसम का मिजाज बदल रहा है। पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड का अहसास होगा। पहाड़ों में चल रही बर्फीली हवाओं का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। तापमान में फिर गिरावट दर्ज की गई। कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है।
पूर्वोत्तर भारत में 7 दिनों तक होगी बारिश
पूर्वोत्तर भारत में पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। अरुणाचल प्रदेश में 14-20 फरवरी तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही गरज के साथ बिजली भी गिरेगी। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 7 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल सिक्किम, असम और मेघालय में जमकर बादल बरसे। असम में बारिश के साथ ओले भी गिरे।
यह भी पढे़ं : सावधान! 200 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में अगले 6 दिनों तक होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट
फिर नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे 17 से 20 फरवरी तक जम्मू कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट है, जबकि हिमाचल प्रदेश में 19-20 फरवरी को बर्फबारी के साथ बादल बरसेंगे। राजस्थान में 18 से 20 फरवरी तक और पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा में 20 फरवरी को बरसात होने के आसार हैं।
जानें कितना गिरा तापमान?
आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में दिन के तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जबकि दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना में पारा 1-2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। मध्य एवं पूर्वी भारत में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र एवं प्रायद्वीपीय भारत के उत्तरी भागों में पारा सामान्य से 3 से 6 डिग्री ज्यादा है। उत्तर-पश्चिम एवं पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश स्थानों पर तापामान सामान्य से अधिक 1 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
रात के तापमान में भी आई गिरावट
अगर रात के तापमान की बात करें तो कहीं पारा गिरा तो कहीं बढ़ा है। पूर्वी भारत में रात के तापमान में 3 से 6 डिग्री की गिरावट आई है। मध्य एवं पूर्वोत्तर भारत, उत्तर-पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों के कुछ भागों में पारा 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है, जबकि राजस्थान एवं दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तापमान में लगभग 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई।
उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटे में नहीं बदलेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 14-15 फरवरी को भी शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।
इन राज्यों में 5-10 के बीच है पारा
यूपी, पंजाब, हरियाणा, झारखंड में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 10-15 डिग्री सेल्सियस है। देश के मैदानी इलाकों में पंजाब के आदमपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
यह भी पढे़ं : क्या फिर लौटा चक्रवाती तूफान? चलेगी आंधी, गरजेंगे बादल, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
17 फरवरी तक दिल्ली NCR का कैसा रहेगा मौसम?
IMD के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच है। उत्तर-पश्चिम दिशा से 20 से 22 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल रही हैं। ये हवा 25-35 किमी प्रति घंटे की स्पीड चल सकती है। दिल्ली एनसीआर में 15 से 17 फरवरी तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
2 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
5 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
8 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
8 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
8 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
9 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
9 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines