पूर्वी हवाएं बढ़ाएंगी ठंड, पश्चिम विक्षोभ से बरसेंगे बादल, इन राज्यों में कोल्ड वेव की चेतावनी

Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई राज्यों में पूर्वी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान गिरेगा। ठिठुरन और बढ़ जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ से बारिश होने की संभावना है। साथ ही पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पहले से ही देखने को मिल रहा है।

IMD Weather Forecast: severe cold wave red alert delhi punjab haryana rajasthan north india Weather latest update

उत्तर भारत के कई राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट। (File Photo)

Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। भयंकर ठंड और घने कोहरे से बेहाल लोग अब बारिश में भी भीगेंगे। पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव और पूर्वी हवाओं से ठिठुरन और बढ़ने के आसार हैं। साथ ही पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से गिर रहा है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग का क्या है लेटेस्ट अपडेट?

विज्ञापन

जानें कब एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ?

विज्ञापन

एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास स्थित है, जिसके प्रभाव से पूर्वोत्तर राज्यों में 8 जनवरी को तेज गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। 10-12 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत को पूर्वी हवाओं के साथ एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा, जिससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बादल बरसेंगे और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बरसात हो सकती है।

विज्ञापन

इन राज्यों में छाया घना कोहरा

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में पिछले 24 घंटे में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही, जबकि उत्तराखंड में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, बिहार, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा, जहां विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर के बीच दर्ज की गई। जम्मू एयरपोर्ट, पंजाब के पटियाला, अमृतसर, यूपी के आजमगढ़, लखनऊ, बरेली में कोहरे की दृश्यता जीरो रही।

विज्ञापन

मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में दर्ज

देश के मैदानी इलाकों में मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है, जहां तापमान माइनस में हैं। हिमाचल प्रदेश में 0 से 5 डिग्री, उत्तर-पश्चिम भारत में 5-10 डिग्री, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान है। पिछले 24 घंटे में यूपी, छत्तीसगढ़, गुजरात, असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई, जबकि पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गिरावट आई।

विज्ञापन

जानें कहां कितना गिरेगा तापमान?

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि पूर्वी भारत में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। महाराष्ट्र में तापमान गिरेगा, लेकिन गुजरात में पारा में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में 8-9 जनवरी के बीच शीत लहर चलेगी।

विज्ञापन

घने कोहरे का अलर्ट

यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 10 जनवरी तक रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि बिहार, हिमाचल प्रदेश में 11 जनवरी तक घनी धुंध छाएगी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 8 जनवरी को, झारखंड, ओडिशा में 9 तक, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 9-12 जनवरी के बीच धुंध की मोटी-मोटी चादरें बिछने के आसार हैं।

विज्ञापन

कोल्ड वेव की चेतावनी

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 8 जनवरी को भी कोल्ड वेव की स्थित बहुत अधिक रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में भी 8-9 जनवरी को कोल्ड डे की चेतावनी है। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक पाला पड़ने के आसार हैं।

विज्ञापन

जानें 10 जनवरी तक दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री और न्यूनतम 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच है। अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में मंगलवार को आसमान साफ रहा, लेकिन दिन में ठंड की स्थिति रही। शाम और रात के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले 2 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा, लेकिन 10 जनवरी को मौसम बदल सकता है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर घनी धुंध छाने के आसार हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ