---विज्ञापन---

50 की स्पीड से चलेंगी चक्रवाती हवाएं, पश्चिमी विक्षोभ बिगाड़ेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट

देशभर में मौसम अब गर्म होने लगा है। दिल्ली-NCR का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 5 दिल्ली-NCR समेत 10 राज्यों में हीट वेव की आशंका जताई है। वहीं 8 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।इससे जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और […]

---विज्ञापन---

देशभर में मौसम अब गर्म होने लगा है। दिल्ली-NCR का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 5 दिल्ली-NCR समेत 10 राज्यों में हीट वेव की आशंका जताई है। वहीं 8 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

इससे जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश होने, 40 से 50 किलोमीटर स्पीड वाली चक्रवाती हवाएं चलने, ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई है। उत्तर-पश्चिमी राज्यों में जहां मौसम गर्म रहेगा, वहीं पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों मे बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। आइए देशभर में मौसम को लेकर IMD का ताजा अपडेट जानते हैं…

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में कैसा मौसम?

राजधानी दिल्ली की बात करें तो शहर का मौसम काफी गर्म है। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.7 और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज 6 अप्रैल दिन रविवार की सुबह अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा। सूरज सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर उदित हो गया था। मौसम विभाग ने 11 अप्रैल तक राजधानी में लू चलने और भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट दिया है, जिससे तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।

न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री से ज्यादा हो सकता है। साथ ही इस बार सीजन में पहली बार दिल्ली के लिए लू का यलो अलर्ट जारी हुआ है, जिसके मुताबिक इस बार अप्रैल, मई और जून में दिल्ली में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ सकती है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

क्या वक्फ संशोधन बिल के पास होने से बिहार चुनाव पर पड़ेगा असर?

---विज्ञापन---

View Results

इन राज्यों में भी पड़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल तक गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में गंभीर लू की स्थिति रहने की संभावना है। 10 अप्रैल तक पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में भी लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। कोंकण और गोवा में भी गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्य असम और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में चक्रवात बना हुआ है। आंतरिक कर्नाटक से होते हुए उत्तरी मध्य महाराष्ट्र से उत्तरी तमिलनाडु तक उत्तर-दक्षिणी हवाओं का गर्त बना हुआ है। इससे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं का संगम भारत की ओर बढ़ रहा है।

इसके असर से केरल, माहे, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में गरज, चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल झारखंड में छिटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना है। तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में गरज, चमक और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश होने की भी संभावना है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Apr 06, 2025 07:55 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola