हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक नहीं दो चक्रवाती तूफान एक्टिव, कौन बढ़ रहा देश की ओर! पहाड़ों में बर्फबारी तो 8 राज्यों में बारिश, यहां बढ़ेगी ठंड

Aaj Ka Mausam : देश में एक बार फिर तूफान का खतरा मंडरा रहा है। साथ ही सर्दी का भी सितम जारी है और बारिश के बाद भयंकर ठंड बढ़ जाएगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि तूफान का कहां-कहां दिखेगा असर?

विज्ञापन

Weather Forecast Cyclonic Storm Active : देश में एक तरफ कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो दूसरी तरफ बार-बार तूफान भी दस्तक दे रहा है। इसका असर मैदानी और पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगा। जहां दक्षिणी राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे तो वहीं उत्तरी राज्यों में धुंध के साथ शीतलहर भी चलेगी और सर्दी का सितम भी बढ़ जाएगा। इस बार एक नहीं दो चक्रवाती तूफान एक्टिव हुआ। आइए जानते हैं कि कौन सा तूफान भारत की ओर से बढ़ रहा है?

लक्षद्वीप और उससे सटे मालदीव क्षेत्र पर लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जिसके साथ साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके अगले 24 घंटे में पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। वहीं, अंडमान सागर के मध्य हिस्से और थाईलैंड की खाड़ी के समीपवर्ती क्षेत्रों पर शुक्रवार को एक्टिव साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब दक्षिणी अंडमान सागर और समीपवर्ती क्षेत्र पर स्थित है, जिसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर 15 दिसंबर के आसपास लो प्रेशर एरिया बनने के आसार हैं। अगले दो दिनों में इसके तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढे़ं : उत्तर भारत में ‘कश्मीरी ठंड’, माइनस में तापमान, इन 5 राज्यों में तूफान भी बरपाएगा कहर; IMD का रेड अलर्ट जारी

विज्ञापन

इन राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर

अंडमार सागर में एक्टिव साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दक्षिणी राज्यों में देखने को मिलेगा। तमिलनाडु में 16 से 19 दिसंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। केरल में 18-19 दिसंबर को, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश और साउथ कर्नाटक में 17-18 दिसंबर को जमकर बादल बरसेंगे। साथ ही इन राज्यों में गरज के साथ बिजली भी गिर सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 15 दिसंबर को बरसात हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 16-17 दिसंबर को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन

IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे अंडमान सागर, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, तमिलनाडु तट के पास न जाएं। बारिश के बाद उत्तर भारत में तापमान में और गिरावट आएगी और हाड़ कंपाने वाली भीषण ठंड पड़ेगी।

विज्ञापन

इन राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, देश के मैदानी इलाकों में शनिवार को पंजाब के आदमपुर आईएएफ में सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और मध्य प्रदेश में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ में भयंकर ठंड पड़ रही है। इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक ठंड की यही स्थिति रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : 1.0 डिग्री पारा… पहाड़ों में चल रहीं बर्फीली हवाएं, दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों में गंभीर शीतलहर का अलर्ट

जानें कैसा रहा दिल्ली का मौसम?

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 21 से 23 डिग्री और 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच है। दिन में आसमान साफ रहा। शाम और रात में कोहरा पड़ने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं, जिससे गलन बढ़ गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola