IMD Cyclone Fengal Alert : देश में एक बार फिर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। आज की रात भारी है, क्योंकि 85 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तूफान फेंगल दस्तक देने के लिए आ रहा है, जिससे कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी और जमकर तबाही भी मच सकती है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। आईएमडी का क्या है लेटेस्ट अपडेट? जानें सबकुछ।
आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव बुधवार की रात को चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। फिर इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और चक्रवाती तूफान में और अधिक तेजी होने की संभावना है, जो अगले 2 दिनों के दौरान श्रीलंका तट को छूते हुए तमिलनाडु तट की ओर बढ़ेगा। इसे लेकर देश के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया।
यह भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान फेंगल कहां-कहां मचाएगा भीषण तबाही? चलेंगी तेज हवाएं, किन राज्यों में होगी भारी बारिश
इन राज्यों में मचेगी तबाही
तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भारी बारिश हो रही है और यह सिलसिला 30 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान तेज गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी 30 नवंबर को जमकर बादल बरसेंगे। इसे लेकर मौसम विभाग ने मछुआरों को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु के तटों पर नहीं जाने की सलाह दी है।
85 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और श्रीलंका के तट पर आज शाम से हवा की स्पीड 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में सुबह तक 65-75 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी, जो बाद में बढ़कर 85 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
यह भी पढ़ें : तबाही मचाने के लिए एक नहीं, दो तूफान एक्टिव, भीषण ठंड भी पड़ेगी
जानें आईएमडी का क्या अलर्ट?
आईएमडी अमरावती के वैज्ञानिक सागिली करुणासागर ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में मंगलवार को एक गहरा दबाव बना हुआ था। पिछले 6 घंटों में यह 10 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है, जो अगले 6 घंटे में यह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा और फिर चक्रवात बन जाएगा। फिलहाल ये श्रीलंका के तट से आगे बढ़ रहा है और अगले दो दिनों में यह तमिलनाडु के तट की ओर बढ़ेगा। इसे लेकर तमिलनाडु में प्रतिकूल मौसम रहेगा। आंध्र प्रदेश के तिरुपति और श्री पोट्टी श्रीरामुलु नेल्लोर जिलों में भारी बारिश हो सकती है। अगले तीन से चार दिनों तक बारिश हो सकती है।
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 hr agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
4 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
4 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
7 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
9 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
9 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
10 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
12 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
12 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines