Weather Forecast Cyclone Fengal Alert : देश में एक बार फिर मौसम तेजी से बदल रहा है। जहां मैदानी क्षेत्रों में धुंध के साथ ठंड पड़ रही है तो वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिणी इलाकों में जमकर बादल बरस रहे हैं। बंगाल की खाड़ी के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं कि कहां दिखेगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर?
बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग और उससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के मध्य भागों पर एक प्रेशर बना हुआ है, जिसके अगले 24 घंटे के अंदर उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और तेज होकर डीप प्रेशर में बदलने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 दिनों में तमिलनाडु-श्रीलंका तटों की ओर बढ़ेगा। लोवर ट्रोपोस्फेयर लेवल में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। 29 नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाला एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।
यह भी पढे़ं : तबाही मचाने के लिए एक नहीं, दो तूफान एक्टिव, 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, भीषण ठंड भी पड़ेगी
तूफान फेंगल की दस्तक
बंगाल की खाड़ी में तूफान फेंगल ने दस्तक दे दी, जिससे तमिलनाडु और पुडुचेरी में 26 से 28 नवंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। अगर आंध्र प्रदेश की बात करें तो यहां 26 से 29 नवंबर तक जमकर बादल बरसेंगे। केरल और माहे में 26 से 28 नवंबर तक बरसात का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 और 29 नवंबर को वर्षा होने के आसार हैं।
यह भी पढे़ं : कब आएगा चक्रवाती तूफान? किन राज्यों में बरसेंगे बादल और मचेगी तबाही, IMD अपडेट के साथ जानें सबकुछ
75 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं
आईएमडी ने ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे तटीय इलाकों को नुकसान पहुंच सकता है। श्रीलंका तट के साथ तमिलनाडु-पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर 26 नवंबर को 50-60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी और बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसी क्षेत्र में 27 से 29 नवंबर के दौरान हवा की स्पीड बढ़कर 55-65 किमी प्रति घंटे से 75 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
6 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
6 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
8 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
11 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
11 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
11 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
12 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
13 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines