---विज्ञापन---

अलर्ट! सर्दियों के पहले तूफान की दस्तक; 20 राज्यों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, पढ़ें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 30 दिसंबर तक देशभर में बारिश, बर्फबारी, शीतलहर, घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। एक मजबूत साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव होने से सर्दियों के पहले तूफान की दस्तक भी हो रही है। पढ़ें क्या कहती है मौसम विभाग की रिपोर्ट...

Weather Update IMD Forecast: देशभर में बारिश, ओलावृष्टि, बर्फबारी, शीतलहर और घने कोहरे से ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वहीं सर्दियों का पहला बड़ा तूफान उत्तर और मध्य भारत में दस्तक दे रहा है, जिससे उत्तर भारत, पश्चिम भारत और मध्य भारत के क्षेत्रों में बर्फबारी, बारिश, ओलावृष्टि और तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसारी, 27 दिसंबर दिन शुक्रवार से उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्से में एक मजबूत साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो रहा है।

यह पश्चिमी विक्षोभ के कारण बनता है। इससे मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं के मध्य भारत में निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के साथ संपर्क में आने की उम्मीद है। इस संपर्क से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं चलेंगी, जिससे 27 और 28 दिसंबर को देशभर में मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे संभावित यात्राएं टाल दें और प्रतिकूल मौसमी स्थितियों के लिए तैयार रहें, क्योंकि मौसम का पहला बड़ा तूफान आने वाला है। पढ़ें अगले 4 दिन के मौसम को लेकर IMD का ताजा अपडेट…

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज से 30 दिसंबर तक मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात समेत 8 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने और ओले गिरने का अलर्ट दिया है। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने की संभावना है। दक्षिण भारत के राज्यों आंध्र प्रदेश ओर तमिलनाडु में भी गरज चमक के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट दिया है। राजस्थान के 15 जिलों में ऑरेंज और 16 जिलों में यलो अलर्ट रहेगा।

अगले 3 दिन घना कोहरा छा सकता है। 28 दिसंबर को जयपुर सहित 23 जिलों में बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और 5 दिन बारिश होने की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर देखने को मिलेगा। हरियाणा के 16 जिलों में बारिश होने का ऑरेंज और 6 जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। हवाओं और बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। 12 जिलों में भारी बारिश होने की भी संभावना है। इससे अगले 3 दिन हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

देश में ताजा मौसमी परिस्थतियां

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम और इससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में लो प्रेशर वाला एरिया है, जो आंध्र प्रदेश-उत्तरी तमिलनाडु के तट पश्चिम की ओर बढ़ गया और कमजोर होकर उसी एरिया के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया। इसके असर से निचले क्षोभमंडल स्तर पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो रहा है। इसके असर से तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु्, पुडुचेरी में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं कड़कती बिजली गिरने की संभावना है।

मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं के साथ एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके देश के मध्य भागों में निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के साथ संपर्क में आने की बहुत संभावना है, जिसके कारण मुख्य रूप से 27 और 28 दिसंबर के दौरान अरब सागर के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से उच्च नमी आएगी। इससे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट से भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में आंधी, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट वर्षा होगी। हवा की गति 30-50 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

---विज्ञापन---

27-28 दिसंबर को मध्य प्रदेश में गरज और बिजली के साथ छिटपुट वर्षा होगी। 27 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 27 और 28 दिसंबर को विदर्भ, छत्तीसगढ़ में और 28 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश में आंधी के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में शीतलहर-कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, 30 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में शीतलहर चलने से ठंड बढ़ेगी। 28 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, असम और मेघालय 31 दिसंबर तक घना कोहरा छाएगा। 30 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट की स्थिति होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

दिल्ली-NCR में बारिश ने बढ़ाई ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर के बीच आज शुक्रवार 27 दिसंबर की सुबह दिल्ली-NCR में बारिश हुई, जिससे दिल्ली में शुक्रवार सुबह 7:20 बजे तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। IMD ने 27 और 28 दिसंबर को भारी बारिश होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। दिल्ली में आज शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.1 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

 

---विज्ञापन---

First published on: Dec 27, 2024 07:45 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola