---विज्ञापन---

देश angle-right

अलर्ट! कड़ाके की ठंड दस्तक देने को तैयार; 3 राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें दिल्ली-NCR समेत देशभर में मौसम‌ कैसा?

Delhi NCR Extreme Chilling Weather Alert: दिल्ली में दिवाली के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ने का अलर्ट है। 3 राज्यों में बारिश होने की भविष्यवाणी भी की गई है। वहीं उत्तर भारत में इस बार सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ने के आसार जताए गए हैं।

---विज्ञापन---

WMO La Nina Prediction For India: भारत में सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। उत्तर भारत में सुबह-शाम की गुलाबी ठंड पड़ने लगी है। दिल्ली-NCR में आज सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। 8 बजे के करीब धूप निकली। हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) पुष्टि नहीं कर रहा, लेकिन विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने इस बार भारत में सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ने की भविष्यवाणी की है। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रहना चाहिए।

दरअसल, भविष्यवाणी हुई है कि इस बार ला नीना दिसंबर से फरवरी के बीच एक्टिव होगा। इससे मौसमी परिस्थतियां बदलेंगी, क्योंकि इन महीनों में भारत में सर्दी का मौसम होता है, इसलिए भारत में इन 3 महीनों में सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ सकती है और बारिश का अलर्ट भी है। ऐसे में इस साल पहले भीषण गर्मी, फिर भीषण बारिश और अब भीषण सर्दी लोगों को परेशान करने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कि दिवाली तक देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक? 20 से 30CM बारिश की चेतावनी, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

ली नीना को लेकर मौसम विभाग की राय?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी की वेदर एजेंसी NOAA ने नवंबर के आखिर में ला-नीना एक्टिव होने की 60% संभावना जताई है, जो मार्च तक एक्टिव रहेगा। इससे पहले अक्टूबर में ला-नीना एक्टिव होने की संभावना था, लेकिन भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि ला नीना को लेकर इंटरनेशनल एजेंसियों द्वारा की गई अब तक की भविष्यवाणियां फेल साबित हुई हैं।

---विज्ञापन---

अब पिछले महीने विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने अनुमान लगायाा है कि अक्टूबर-नवंबर में न अल नीनो और न ही ला नीना होगा, लेकिन नवंबर 2024 से फरवरी 2025 तक ला नीना एक्टिव रहेगा। पूर्वी हवाएं चलने से पश्चिमी समुद्र की सतह ठंडी होगी। इसे उत्तर भारत, उत्तर-पश्चिमी भारत और मध्य भारत के कुछ राज्यों में तापमान गिरेगा। माइनस में भी जा सकता है। इस बार ला नीना एक्टिव होने से उत्तर भारत, खासकर राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें:बहादुर बेटा! अपनी जान देकर मां-बेटे की जिंदगी बचा गया’; जांबाजी का किस्सा सुन छलक जाएंगी आंखें

---विज्ञापन---

इस हफ्ते दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में अच्छी धुंध छाने लगेगी और तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी। साथ ही दिल्ली में वायु प्रदूषण भी बढ़ सकता है। 29 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा और उसके बाद तापमान गिरने लगेगा। पहाड़ी राज्यों में भी इस बार नवंबर में ही बर्फबारी होने के आसार हैं। नवंबर में भीषण ठंड और बर्फबारी होने की संभावना इसलिए जताई जा रही है, क्योंकि इस बार मानसून देरी से लौटा है और एक के जाते ही दूसरा मानसून एक्टिव हो गया, इससे भारतीय समुद्र में नवंबर में ला नीना के एक्टिव होने की भविष्यवाणी हुई है।

हालांकि एक चौंकाने वाला पॉइंट इस बार यह है कि अक्टूबर के के तीसरे हफ्ते में भी दिल्ली में दिन में उमस महसूस हो रही है। पिछले 3-4 दिन से अधिकतम तापमान 34 से 35 और न्यूनतम तापमान 25 से 30 के बीच बना हुआ है। कल राजधानी का अधिकतम तापमान 34.91 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.42 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज 22 अक्टूबर की सुबह अधिकतम तापमान 32.93 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 22.05 °C और 35.04 °C रह सकता है। आज दिल्ली में AQI 334 रहा, जो काफी खराब कैटेगरी का लेवल है। वहीं आज शाम तक राजधानी में मौसम करवट बदल सकता है। शाम तक हल्के बाद छा सकते हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी आज बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:शर्मनाक तस्वीर! पीरियड्स से गुजर रही थी वो इसलिए 5 दिन घर से बाहर रहने को होना पड़ा मजबूर

First published on: Oct 22, 2024 08:22 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola