Aaj Ka Mausam 19 April: अप्रैल की तपती गर्मी से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इस दौरान धूल भरी आंधी चलेगी। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
इससे पहले गुरुवार को सुबह तेज खिली। जिससे लोगों को सुबह-सुबह तपिश का अहसास हुआ। सुबह 9 बजे तक तापमान 30 डिग्री को पार कर गया। हालांकि शाम को हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे पहले थोड़ी देर के लिए हल्के बादल भी छाए रहे। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं बात करें दिल्ली के अन्य इलाकों के तापमान की तो स्पाॅर्टस काॅम्पलेक्स इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा। नजफगढ़ में 40.6 डिग्री, रिज में 40.4 और पीतमपुरा में 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
नाॅर्थ ईस्ट से लेकर दक्षिण लू का प्रकोप
दिल्ली के अलावा नाॅर्थ ईस्ट में मौसम विभाग ने 22 अप्रैल तक लू चलने की संभावना जताई है। वहीं दक्षिण भारत में आंध्रप्रदेश के तटीय जिलों, तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज लू चलने की भविष्यवाणी विभाग की है। इसके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ में भी लू चलने की संभावना है। वहीं बात करें उत्तरी मध्य भारत की तो यहां झारखंड तथा बिहार के कुछ जिलों में 20 से 22 अप्रैल तक गर्म हवाएं चलने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Mausam: ‘लू’ से बचना है तो घूम आएं उत्तराखंड-हिमाचल, इन तारीखों में होगी जमकर बर्फबारी
पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश की संभावना
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं मनाली में मौसम विभाग ने आज बर्फबारी की संभावना जताई है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री रहने की संभावना है। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी आज बारिश होने की संभावना है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Mausam: गर्मी से हो गए हैं परेशान, तो घूम आएं पहाड़, जानें शिमला-मनाली में कैसा है मौसम
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
5 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
6 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
6 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
7 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
8 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
8 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
10 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
10 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines