Aaj ka Mausam 18 June: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी है। लू के थपेड़े लोगों की जान ले रहे हैं। दिल्ली में इस महीने दूसरी बार दिल्ली का तापमान 45 डिग्री को पार कर गया। दिल्ली के अलावा यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में भी सोमवार को भीषण गर्मी पड़ रही है। बीते 3 दिनों से दिल्ली में लू कहर बरपा रही है। 45 डिग्री के तापमान में एसी भी बेअसर साबित हो रहे हैं।
आईएमडी के अनुसार मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। अधिकांश जगहों पर गंभीर लू चलेगी। रात में भी लू चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान बढ़कर 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने माना कि 19 और 20 जून को बूंदाबांदी की संभावना बताई है। इसके साथ ही आंधी चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रह सकता है। 21 से 23 जून तक आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। तेज हवाएं चलेंगी।
आईएमडी के अनुसार कुल मिलाकर दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से लगातार बारिश जारी रहने की उम्मीद है। बुधवार और गुरुवार को दिल्ली में येलो अलर्ट रहेगा। जबकि शुक्रवार और शनिवार को ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अपने 7 दिवसीय पूर्वानुमान में बताया कि बुधवार से हल्की राहत मिलेगी।
यूपी का प्रयागराज रहा देश में सबसे अधिक गर्म
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को हरियाणा के रोहतक, अंबाला और नारनौल में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास रहा। वहीं पंजाब के अधिकांश राज्यों में तापमान 45 डिग्री के आसपास रहा। दिल्ली की अधिकांश जगहों पर तापमान 46 डिग्री के आसपास रहा। यूपी के प्रयागराज में कल सर्वाधिक तापमान 47 डिग्री के आसपास रिकाॅर्ड किया गया। प्रयागराज के अलावा बहराइच, गोरखपुर, लखनऊए झांसी, हमीरपुर, हरदोई में अधिकतम तापमान 46 डिग्री के आसपास रहा।
ये भी पढ़ेंः उत्तर भारत में कब मिलेगी भीषण गर्मी राहत, कहां रुका है मानसून? IMD के दावे हुए फेल
ये भी पढ़ेंः दिल्ली NCR में चली धूल भरी आंधी, बारिश का अलर्ट, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत?
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
1 hr agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
2 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
2 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
3 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
3 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
5 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
5 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
7 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines