हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली-मुंबई में बारिश का अलर्ट, प्रयागराज और वाराणसी के लिए भी IMD ने दिया अपडेट

Today Weather Update: देशभर में बारिश का सिलसिला जारी है। कहीं पर तेज बारिश हो रही है, तो कहीं पर रुक-रुककर हो रही है। मानसून के इस मौसम में कई नदियां उफान पर हैं, जिसके चलते मौसम विभाग पहले ही चेतावनी दे चुका है। जहां पर ज्यादा खतरा है, वहां पर प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं।

विज्ञापन
Photo Credit- X

Today Weather Update: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक बारिश के कहर से हिमाचल में 55 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पर जान के साथ माल का भी करोड़ों का नुकसान हुआ है। 16 जुलाई के लिए भी मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अपडेट के मुताबिक, आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने 16 जुलाई के लिए बारिश की संभावना जताई है। राजौरी गार्डन, मुंडाका, कंझावला, बवाना, बुद्ध जयंती पार्क, रोहिणी, पश्चिम विहार और दिल्ली कैंट में बारिश होने की संभावना जताई गई है। पिछले कई दिनों से राजधानी में बादल छाए हुए हैं, आने वाली 18 तारीख तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। कहीं-कहीं पर बादलों की गरज भी देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में रविवार रात हुई बारिश ने दिलाई गर्मी और उमस से राहत, जानिए कैसा रहेगा कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में कहां होगी बारिश?

उत्तर प्रदेश के नोडएा समेत बीते दिन कई क्षेत्रों में बारिश होगी। बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुजफ्फरनगर, किठौर, संभल, गढ़मुक्तेश्वर, सियाना, जहांगीराबाद, बहजोई, नरौरा, प्रयागराज, वाराणसी सहसवान, अनूपशहर, खतौली, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, कासगंज और एटा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, हरियाणा के असंध, सफीदों, सोनीपत, खरखौदा, कैथल, राजौंद, पानीपत और गोहाना में भी बारिश हो सकती है।

पहाड़ी क्षेत्रों में कैसे हैं हालात?

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, मंडी, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और शिमला में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, देहरादून, बागेश्वर, उधम सिंह नगर, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल और चंपावत में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, IMD ने महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में रविवार को दिन भर खिली रही हल्की धूप, उमस भरी गर्मी से हुई परेशानी, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें