दिल्ली-NCR में पहली धुंध छाई, 10 राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी, जानें किन 6 राज्यों में बरसेंगे बादल?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में सीजन की पहली धुंध छा गई है। उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट है। जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। पूरा देश इस समय ठंड की चपेट में है। आइए देशभर में मौसम का हाल जानते हैं…

Delhi NCR Dense Fog

कहीं धुंध तो कहीं बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है।

13 November IMD Weather Forecast: आखिरकार दिल्ली-NCR में ठंड आ ही गई। जी हां, राजधानी और इससे सटे नोएडा में आज सीजन की पहली धुंध छाई। सुबह जब लोग घर से निकले तो कोहरे की चादर देख ठंडक का अहसास हुआ। कोल्ड वेव भी चल रही है और विजिबिलिटी काफी कम है। पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाने लगा है। कहीं-कहीं ठंडी हवाएं चल रही हैं। वहीं जम्मू कश्मीर में गुरेज वैली, गुलमर्ग में पहाड़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। 15 नवंबर के बाद हिमाचल और उत्तराखंड में भी हिमपात हो सकता है। मौसम विभाग ने 17 नवंबर तक उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में बारिश होने का यलो अलर्ट भी दिया हुआ है। आइए जानते हैं कि अगले 5 दिन पूरे देश में मौसम कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली में कोहरे से गिरा तापमान

दिल्ली में आज कोहरा छाने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। आज 13 नवंबर 2024 की सुबह दिल्ली का अधिकतम तापमान 28.58 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 19.05 डिग्री सेल्सियस और 31.19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा में 19% नमी है और हवा की गति 19 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 6:42 बजे उदय हुआ और शाम 05:28 बजे अस्त होगा। वहीं आज दिल्ली का AQI 349 है। 20 नवंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा, 18 को बादल छा सकते हैं। वहीं पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड में भी घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ने का अलर्ट है।

विज्ञापन

आज इन 6 राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पिछले 4-5 दिन से घना कोहरा छा रहा है। अगले 5 दिन 16 नवंबर तक बारिश की संभावना है। बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव में लो प्रेशन वाला एरिया बना हुआ है। 11 नवंबर बना यह एरिया पश्चिम की ओर बढ़ गया है और अब यह उत्तरी तमिलनाडु और इससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य भाग पर स्थित है।

एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पूर्व अरब सागर और निकटवर्ती केरल तट पर स्थित है। 14 नवंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इन सभी मौसम परिस्थितियों के चलते केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पुडुचेरी में छिटपुट गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होगी और बिजली चमकेगी। इनके अलावा कराईकल, यनम, रायलसीमा, माहे में भी बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखा गया। दिल्ली-NCR में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30-32°C और 14 -19°C के बीच है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर था। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तरी हरियाणा, पंजाब, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 5-7℃ ऊपर बना हुआ है।

विज्ञापन

उत्तर पश्चिमी राजस्थान, उत्तर पश्चिम भारत के शेष हिस्सों में सामान्य से 3-5℃ ऊपर है। बिहार के अधिकांश हिस्सों, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आसपास के मध्य भारत के अलग-अलग हिस्सों में और देश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य के करीब है। देश के मैदानी इलाकों में अजमेर (राजस्थान) में तापमान 12.4°C दर्ज किया गया है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में घना कोहरा छाया। हरियाणा के सिरसा, उत्तर प्रदेश के बरेली, गोरखपुर, वाराणसी में, हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर, मंडी, बिलासपुर और पंजाब के अमृतसर, हलवारा व पश्चिमी राजस्थान के सूरतगढ़ में विजिबिलिटी काफी कम रही।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ