Aaj Ka Mausam: देश में एकबार फिर से मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाब देखा जा रहा है। हिमालय यानी उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर से तेज बर्फबारी शुरू हो गई है। जिसका असर उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में साफ देखा जा रहा है। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। इससे लोगों की मुश्किलें लगातार बनी हुई है।
मौसम विभाग ने आज भी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर बर्फबारी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश से ऐसे में इन जगहों पर तापमान के और नीचे जाने की काफी संभावना है। रविवार शाम से ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी और बारिश के कारण प्रमुख राजमार्ग को बंद करना पड़ा है। भारी बर्फ जमने के कारण ऊंचाई वाले इलाकों के कई गांवों से संपर्क कट गया है।
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भी जमकर बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बर्फबारी का जल्द ही मैदानी इलाकों में असर दिखना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही एमआईडी ने उत्तराखंड, पंजाब, उत्तरी राजस्थान और हरियाणा में कई जगहों पर आज बारिश की संभावना जताई है।
गौरतलब दरअसल पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत पर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है। इसके आज तक प्रभावी रहने का अनुमान है। इससे दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में आज बादल छाए रह सकते हैं। इस बीच दिल्ली एनसीआर में भी ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही अनुमान जताया जा रहा है कि जल्द ही दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है।
मौसम के जानकारों के पूर्वानुमान के मुताबिक पहाड़ी राज्यों की तरफ से ठंडी हवाएं दिल्ली एनसीआर का रुख करेंगी। इससे दिल्ली एनसीआर के इलाकों में ठंड बढ़ेगी।
मौसम विभाग ने मौसम की पूर्वानुमान देते हुए आशंका व्यक्त की है कि आनें वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कर्नाटक में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
वहीं, रिपोर्ट की मानें, तो गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर और उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की आशंका व्यक्त की है। इसके अलावा पंजाब उत्तरी राजस्थान और हरियाणा में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश देने को मिल सकती है।
अभी पढ़ें – Punjab Earthquake: दिल्ली के बाद पंजाब में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 4.1 तीव्रता
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और हिमपात जारी रहने की संभावना है। वहीं पंजाब उत्तरी राजस्थान और हरियाणा में एक-दो जगहों पर बारिश के आसार हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
20 mins agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
24 mins agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 hr agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
2 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
3 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
4 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines