Masked Aadhar Card: आधार कार्ड इन दिनों सबसे जरूर डाक्यूमेंट में से एक है। बैंक अकाउंट खुलवाना हो या कॉलेज में एडमिशन करवाना है। आधार कार्ड को आईडी कार्ड की तरह इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, अब सभी सरकारी काम के लिए आधार कार्ड का एक वर्जन यानी मास्क्ड आधार कार्ड का अधिक इस्तेमाल किया जाता है। इस आम जन की सिक्योरिटी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जानिए क्या है मास्क्ड आधार कार्ड और इसे कैसे इस्तेमाल किया जाता है।
पहले जानिए क्या है मास्क्ड आधार कार्ड
मास्क्ड आधार कार्ड आधार का ही रूप होता है। ये किसी भी व्यक्ति के पहचान पत्र के लिए जारी किए गए 12 नंबर वालों UIDAI संख्या में से 8 नंबर को छुपा देता है। इसे लोगों की सिक्योरिटी और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसे भी आधार कार्ड की तरह ही इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन नंबर ना दिखने की वजह से किसी की भी डिटेल्स को आसानी से एक्सेस करना मुश्किल होता है।
यह भी पढ़ें: बिजनेस शुरू करने का है प्लान? घर बैठे बनाएं कंपनी, जानें रजिस्ट्रेशन का आसान प्रोसेस
मास्क आधार के लिए स्पेशल प्रोसेस फॉलो करने की जरूरत नहीं
मास्क आधार कार्ड के लिए किसी विशेष वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसे भी आप uidai के ऑफिशियल वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकते हैं। ये भी रेगुलर आधार जितना ही वैलिड है।
मास्क आधार डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये प्रोसेस
- इसके लिए आफिशियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर लॉगइन करना होगा।
- अब डाउनलोड आधार सेक्शन में जाकर ‘माय आधार’ ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
- आधार कार्ड नंबर डालकर, कैप्चा फिर करें और फिर सेंड ओटीपी पर क्लिक करें और ओटीपी वेरिफाई करें।
- अब डाउनलोड का ऑप्शन खुल जाएगा, जिसके जरिए आप आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपसे पूछा जाएगी कि आप मास्क आधार कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं कि नहीं।
- हां, पर डाउनलोड करते ही आपका आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। हालांकि, ये पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड होगा, जो कि लॉक होगा।
- इस लॉक को खोलने के लिए अपने नाम के चार वर्ड अपरकेस में फिल करने होंगे और डीओबी फॉर्मेट में डीओबी डालनी होगी।
- मास्क्ड आधार को उन जगहों पर इस्तेमाल किया जा सकता है, जहां आपका डॉक्यूमेंट आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
भारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
34 mins ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
1 hr agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
2 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
5 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
7 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP सांसद राधा मोहन सिंह फिर से संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए
11 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
12 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines