हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

किन लोगों के कैंसिल होंगे Aadhar Card? जानिए लिस्ट में कहीं आपका नाम तो नहीं

Aadhar Card Update: सरकार लगातार पुराने आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करने की सलाह दे रही है। अगर अभी तक आधार में अपडेट नहीं कराया है, तो आपका कार्ड रद्द किया जा सकता है।

विज्ञापन

Aadhar Card Update: भारत में आधार कार्ड सभी नागरिकों के पास होना जरूरी है। देश में किसी भी काम को करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। आधार कार्ड 2009 को नागरिकों के पहचान पत्र के तौर पर लाया गया था। जिसको एक समय के बाद अपडेट कराना जरूरी होता है। जिन लोगों का कार्ड 10 साल पुराना हो गया है, उनको इसे अपडेट कराने की सलाह दी जा रही है। जिसको लेकर देशभर में UIDAI काम कर रहा है। इसी कड़ी में UIDAI जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ मिलकर तमाम जिलों में कैंपेन चलाने का काम कर रहा है।

आधार कार्ड को लेकर हुई मीटिंग

आधार कार्ड अपडेट को लेकर एक मीटिंग की गई। जिसमें आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने के हर एक पहलू पर बात की गई। जिसमें बताया गया कि जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के साथ मिलकर आधार केंद्र बनाए गाए हैं। नए आधार कार्डों को लेकर कहा गया कि नवजात शिशुओं के वेरिफाइड बर्थ सर्टिफिकेट से उनका आधार कार्ड अस्पताल में ही बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: फ्लाइट में कितनी उम्र तक बच्चों का नहीं लगता टिकट? जानें एयरलाइन की पॉलिसी

विज्ञापन

चलाए जा रहे कैंपेन

आधार में अपडेट के लिए जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में एक कैंपेन चलाए जा रहे हैं। जहां पर लोगों को डेमोग्राफिक डिटेल, बायोमेट्रिक, मोबाइल नंबर और बाकी डॉक्यूमेंट्स को अपडेट करने का जानकारी दी जा रही है। दरअसल, हर 10 साल में नागरिकों को अपने आधार कार्ड में डिटेल जैसे नाम, उम्र, बायोमेट्रिक और दूसरी जानकारी को अपडेट करना होता है। ऐसे में जिन लोगों का आधार समय से अपडेट नहीं हो पाएंगा, उनके कार्ड कैंसिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि UIDAI ने 1000 से ज्यादा आधार केंद्र बनाए हैं।

दो तरीके से हो रहे आधार अपडेट

लोगों से अपील की जा रही है कि वह ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से आधार अपडेट करा सकते हैं। जो लोग ऑनलाइन अपडेट करना चाहते हैं, वह uidai.gov.in पर जाकर अपडेट कर सकते हैं। वहीं, जो लोग ऑफलाइन आधार अपडेट कराना चाहते हैं, वह नजदीकी आधार केंद्रों पर जाकर आधार अपडेट करा सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana में कब आएगी 19वीं किस्त? अभी तक नहीं किया रजिस्ट्रेशन तो जान लें तरीका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola