हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

अब गाड़ी नंबर भी होगा Aadhar से लिंक, चालान पड़ेगा भारी, जानिए ऑनलाइन प्रोसेस का तरीका

MoRTH New Update: भारत में यूजर्स को रजिस्टर्ड गाड़ियों के लिए मैसेज मिल रहे हैं। इसमें कहा जा रहा है कि आधार ऑथेंटिकेशन करके मोबाइल नंबर जोड़ें, अपडेट कर लें और कंफर्म करें। इसके लिए ऑफिशियल साइट पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
Photo Credit- Social Media

MoRTH New Update: ड्राइविंग लाइसेंस धारकों और रजिस्टर्ड वाहन मालिकों के लिए एक मैसेज भेजा जा रहा है। इस मैसेज में लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वह अपना मोबाइल नंबर सारथी पोर्टल पर अपडेट करवा लें। यानी इसके लिए RTO जाने की जरूरत नहीं है। मोबाइल नंबर अपडेट करने की ऑनलाइन सर्विस शुरू की गई है। इसके लिए MoRTH parivahan.gov.in पोर्टल पर जा सकते हैं। जहां पर दो लिंक दिए गए होंगे। स्टेप बाय स्टेप सभी जानकारी भरकर प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।

यूजर्स को क्या मिल रहे मैसेज?

यूजर्स के फोन पर मैसेज आ रहे हैं, जिसमें लिखा कि गया है सभी व्हीकल ऑनर्स से अनुरोध कि वह अपने रजिस्टर्ड व्हीकल के लिए आधार ऑथेंटिकेशन प्रोसेस के जरिए मोबाइल नंबर जोड़ें, अपडेट करें और पुष्टि करें। इसके लिए parivahan.gov.in पर जाने का आग्रह किया गया है। इसको खोलने के बाद एक नया पेज खुलकर सामने आएगा। इसमें ‘वाहन’ और ‘सारथी’ नाम से दो QR कोड दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: सभी बाइक और स्कूटर के लिए ABS होगा अनिवार्य, सरकार जल्द लागू कर सकती है नियम

कैसे कर सकते हैं अपडेट

अपडेट करने के लिए सबसे पहले parivahan.gov.in पर जाना होगा। आधार के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट को चुनें। इसके बाद व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर डाल दें, फिर चेसिस नंबर और इंजन नंबर दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन की तारीख और रजिस्ट्रेशन की वैलिडिटी कब तक की है, वो भी भर भरना होगा। इसके बाद वेरिफिकेशन कोड डालकर प्रोसेस को पूरा करें।

सारथी पोर्टल पर कैसे करें अपडेट

इसके नीचे वैलिडेट, रिसेट और एप्लीकेशन स्टेटस का ऑप्शन भी मिल जाएगा। इसका दूसरा ऑप्शन ‘सारथी’ दिया गया है। इसको स्कैन करते ही एक पेज खुलकर सामने आएगा। इसमें भी वाहन से जुड़ी जानकारियां भरनी होंगी। सबसे पहले DL नंबर मांगा जाएगा, इसके बाद जन्मतिथि, स्टेट और कैप्चा भरकर सब्मिट करना होगा।

ये भी पढ़ें: Fastag Yearly Pass Launch: फास्टैग का सालाना पास केवल 3000 रुपये में, इस दिन से होगी शुरुआत

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें