Aadhaar Card big changes: आधार कार्ड में दिसंबर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी का गलत प्रयोग रोकने के मकसद से UIDAI केवल फोटो और क्यूआर कोर्ड के साथ नए आधार कार्ड जारी करने की प्लानिंग बना रहा है. नए बदलाव के तहत आधार कार्ड पर नाम, पता और 12 अंकों की संख्या नहीं दिखेगी. कार्ड पर सिर्फ फोटो और QR कोड होगा, जिसमें सारी जानकारी सुरक्षित तरीके से छुपी रहेगी. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने कहा कि बीते दिनों आधार कार्ड का दुरुपयोग बढ़ा है. सिम कार्ड, होटल, गेस्ट हाउस, सोसायटी, इवेंट आदि के संचालक आधार कार्ड लेकर डाटा स्टोर कर लेते हैं, इससे डाटा के गलत हाथों में जाने का डर बना रहता है.
नए आधार कार्ड में क्या-क्या होंगे बदलाव
UIDAI के के CEO भुवनेश कुमार ने कहा कि नए आधार कार्ड में सिर्फ तस्वीर और QR कोड दिखेगा, ताकि ऑफलाइन वेरिफिकेशन और जानकारी के गलत इस्तेमाल को रोका जा सके. आधार नंबर, नाम-पता, बर्थडे डेट अब कार्ड पर नहीं दिखेगी, इससे आपसे जुड़ी जानकारी का दुरुपयोग होने से बचेगा. नए नियम लाने का फैसला 1 दिसंबर 2025 की बैठक में लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: 14 में शादी, 15वें साल में मां… ‘तालिबानी’ पाबंदियों से निकली ‘बालिका वधू’ कैसे बनीं टॉप बॉडीबिल्डर
UIDAI का नया ऐप होगा लांच
नए कार्ड आने के बाद UIDAI का नया ऐप लांच होगा,जिसमें QR कोड स्कैनिंग और फेशियल रिकॉग्निशन जैसी सुविधाएं होंगी. UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने एक ओपन सम्मेलन में इसकी जानकारी दी और कहा कि दिसंबर में नया नियम जाने का विचार है. लोगों की प्राइवसी को बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे, ताकि आधार कार्ड से किसी भी निजी डाटा लीक न हो.
यह भी पढ़ें: पासपोर्ट बनाना हुआ और आसान, क्या-क्या बदलाव? नोएडा में हुआ पासपोर्ट सेवा केंद्र का विस्तार
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
27 mins agoLIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
2 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
2 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
9 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
11 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
11 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines