विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा वीक के दौरान एक प्रेस ब्रीफिंग में पाकिस्तानी पत्रकार की टोका-टोकी पर करारा जवाब दिया. आतंकवाद को लेकर सवाल पूछने वाले पत्रकार को एस जयशंकर ने सीधे शब्दों में कहा, ‘एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है.’ विदेश मंत्री को गुस्सा उस समय आया जब पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने निर्धारित कार्यक्रम के अंत में अचानक हस्तक्षेप करते हुए आतंकवाद से जुड़ा सवाल पूछने की कोशिश की. आपको बता दें कि एस जयशंकर इन दिनों न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सेशन के चलते अमेरिका में हैं.
शुक्रवार को एस जयशंकर ने लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेइसोलोव न्यांती के साथ जहाजों और नाविकों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर समूह के मित्र देशों की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित किया. बताया गया कि यह कार्यक्रम पहले से निर्धारित सवाल-जवाब वाला सेशन नहीं था, बल्कि सिर्फ नेताओं को बयान देने के लिए आयोजित की गई एक प्रेस ब्रीफिंग थी.
यह भी पढ़ें: ‘महिला की मॉर्फ्ड तस्वीरें हटाए META’, दिल्ली हाईकोर्ट ने CJP नेताओं को भी जारी किया नोटिस; जानें पूरा मामला
पत्रकार ने की अचानक सवाल पूछने की कोशिश
ब्रीफिंग के अंतिम हिस्से में पाकिस्तानी पत्रकार ने आतंकवाद को लेकर सवाल करने की कोशिश की. इस दौरान जयशंकर ने पत्रकार को जवाब देते हुए पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठाया और उसे आतंकवाद के मुद्दे पर भारत से सवाल करने से पहले अपने देश के रिकॉर्ड पर ध्यान देने की बात कही. गौरतलब है कि भारत लंबे समय से पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग करता रहा है. नई दिल्ली का आरोप है कि पाकिस्तान की जमीन से सक्रिय आतंकवादी संगठनों और उनके नेटवर्क ने भारत को निशाना बनाया है. पाकिस्तान इन आरोपों को खारिज करता रहा है.
यह भी पढ़ें: नए वोटर्स के रजिस्ट्रेशन पर रोक? ECI को लेकर एक और रिपोर्ट पर हंगामा, कांग्रेस बोली- Gen-Z से डरते हैं PM मोदी
पहलगाम हमले के बाद भारत का ऑपरेशन सिंदूर
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद भारत ने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने की घोषणा की थी. भारत ने इसे पहलगाम हमले के जवाब में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई बताया था. अमेरिका ने जुलाई 2025 में द रेजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF को विदेशी आतंकवादी संगठन और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित किया था.
संबंधित खबरें
राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ FIR की मांग, पत्रकार ने पुलिस में दी शिकायत
8 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
8 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
9 hrs agoरिहा हुए अभिजीत दीपके, सौरव दास-आशुतोष रांका अब तक सलाखों के पीछे क्यों?
10 hrs ago'कमजोर लोग वकालत ना करें...', CJI सूर्यकांत ने किस पर साधा निशाना?
11 hrs agoजंतर-मंतर हिंसा की जांच करेगा सुप्रीम कोर्ट का पैनल, लॉन्च हुआ पोर्टल
11 hrs ago24 अक्टूबर तक सऊदी अरब के लिए एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स कैंसिल
12 hrs ago'तिरंगा मार्च' में गिरफ्तारी… अगले दिन अभिजीत दीपके को मिली सशर्त जमानत
13 hrs agoCJP के तिरंगा मार्च में CRPF कॉन्स्टेबल पर हुए हमले का वीडियो जारी
14 hrs agoPriyagold बिस्किट में पशुओं का चारा, मिलावट पर FSSAI कड़ा एक्शन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines