'एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है', पाकिस्तानी पत्रकार को एस जयशंकर का करारा जवाब

एस जयशंकर ने लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेइसोलोव न्यांती के साथ जहाजों और नाविकों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर समूह के मित्र देशों की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित किया. बताया गया कि यह कार्यक्रम पहले से निर्धारित सवाल-जवाब वाला सेशन नहीं था.

s Jaishankar

यह कार्यक्रम पहले से निर्धारित सवाल-जवाब वाला सेशन नहीं था. (Photo: ANI)

विज्ञापन

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा वीक के दौरान एक प्रेस ब्रीफिंग में पाकिस्तानी पत्रकार की टोका-टोकी पर करारा जवाब दिया. आतंकवाद को लेकर सवाल पूछने वाले पत्रकार को एस जयशंकर ने सीधे शब्दों में कहा, ‘एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है.’ विदेश मंत्री को गुस्सा उस समय आया जब पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने निर्धारित कार्यक्रम के अंत में अचानक हस्तक्षेप करते हुए आतंकवाद से जुड़ा सवाल पूछने की कोशिश की. आपको बता दें कि एस जयशंकर इन दिनों न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सेशन के चलते अमेरिका में हैं.

शुक्रवार को एस जयशंकर ने लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेइसोलोव न्यांती के साथ जहाजों और नाविकों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर समूह के मित्र देशों की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित किया. बताया गया कि यह कार्यक्रम पहले से निर्धारित सवाल-जवाब वाला सेशन नहीं था, बल्कि सिर्फ नेताओं को बयान देने के लिए आयोजित की गई एक प्रेस ब्रीफिंग थी.

Advertisment

पत्रकार ने की अचानक सवाल पूछने की कोशिश

ब्रीफिंग के अंतिम हिस्से में पाकिस्तानी पत्रकार ने आतंकवाद को लेकर सवाल करने की कोशिश की. इस दौरान जयशंकर ने पत्रकार को जवाब देते हुए पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठाया और उसे आतंकवाद के मुद्दे पर भारत से सवाल करने से पहले अपने देश के रिकॉर्ड पर ध्यान देने की बात कही. गौरतलब है कि भारत लंबे समय से पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग करता रहा है. नई दिल्ली का आरोप है कि पाकिस्तान की जमीन से सक्रिय आतंकवादी संगठनों और उनके नेटवर्क ने भारत को निशाना बनाया है. पाकिस्तान इन आरोपों को खारिज करता रहा है.

विज्ञापन

पहलगाम हमले के बाद भारत का ऑपरेशन सिंदूर

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद भारत ने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने की घोषणा की थी. भारत ने इसे पहलगाम हमले के जवाब में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई बताया था. अमेरिका ने जुलाई 2025 में द रेजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF को विदेशी आतंकवादी संगठन और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ