धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब चर्चा ये हो रही है कि देश के अगले शिक्षा मंत्री कौन होंगे. मोदी कैबिनेट में कई नामों पर विचार विमर्श हो रहा है. इन सबके बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंच रहे हैं, वो वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. फडणवीस और अमित शाह की इस मुलाकात से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने वाला है.
ये भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान किया
संजय राउत का दावा
उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बड़ा दावा किया है. राउत ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली बुलाया गया है और उन्हें देश का अगला शिक्षा मंत्री बनाया जा सकता है. संजय राउत ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देश के युवाओं की जीत बताया. उन्होंने कहा कि 12 साल में पहली बार ऐसा विरोध प्रदर्शन हुआ है, जिसके आगे सरकार भी झुक गई. फिलहाल, अब उनके इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में अमित शाह से मिलेंगे और इस बात पर विचार विमर्श कर सकते हैं कि शिक्षा मंत्री की ज़िम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी. चर्चा ये भी है कि कैबिनेट की बैठक में श्रीकांत शिंदे के नाम पर भी गौर किया जा सकता है. हालांकि, ये सब अभी सिर्फ अटकलें हैं, क्योंकि सरकार की तरफ से अभी इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है.
क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान?
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि पिछले 4 दशक से वो टीचर, स्टूडेंट और एजुकेशन सिस्टम को बेहतर करने के लिए काम कर रहे थे. धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मजबूत एजुकेशन सिस्टम ही देश के विकास की असली नींव है. उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में जो भी हुआ, उनसे उन्हें बहुत ठेंस पहुंची है. धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ये किसी एक व्यक्ति की इज्जत का सवाल नहीं है, बल्कि इस पर देश के युवाओं का भविष्य टिका हुआ है. उन्होंने कहा कि वो नहीं चाहते कि छात्रों की शिक्षा से कोई खिलवाड़ हो या फिर वो किसी कानूनी और राजनीतिक मामलों में उलझ कर रह जाएं, इसीलिए उन्होंने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना ही सही समझा.
ये भी पढ़ें: ‘ये लोकतंत्र की जीत है…’, सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP और देश के युवाओं को दी बधाई
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
1 hr agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
2 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
4 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
4 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
5 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
5 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
5 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines