---विज्ञापन---

देश angle-right

Amravati Murder Case: चार्जशीट दाखिल करने के लिए NIA को 90 दिन का समय मिला

मुंबई: मुंबई की विशेष अदालत ने Amravati Murder Case में चार्जशीट दाखिल करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को 90 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। अदालत में एनआईए ने चार्जशीट दाखिल करने के लिए समय मांगा था। बता दें कि 21 जून को अमरावती में फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या कर दी गई […]

---विज्ञापन---

मुंबई: मुंबई की विशेष अदालत ने Amravati Murder Case में चार्जशीट दाखिल करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को 90 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। अदालत में एनआईए ने चार्जशीट दाखिल करने के लिए समय मांगा था। बता दें कि 21 जून को अमरावती में फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अभी तक दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि इस मामले में एनआईए ने बीते दिनों वांछित आरोपी शहीम अहमद फिरोज अहमद की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 2 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। अहमद दो महीने से फरार है।

अभी पढ़ें अगले तीन दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें- मौसम विभाग की भविष्यवाणी

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें दिल्ली में बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचला, 4 की मौत, दो की हालत गंभीर

NIA ने 2 जुलाई को गृह मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी, 302, 153-ए और 153-बी और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया था। गौरतलब है कि बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन को लेकर उमेश कोल्हे की चाकूओं से गोदकर हत्या की गई थी। घटना के बाद देशभर में महराष्ट्र पुलिस व प्रशासन की आलोचना हुई थी। पुलिस इस मामले में साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट तैयार कर रही है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 20, 2022 10:03 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola