9 Saal 9 Sawaal: मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस ने उनसे 9 सवाल पूछे हैं। कांग्रेस की ओर से अडाणी, किसानों की आय दोगुनी, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर सवाल पूछे गए हैं। कांग्रेस की ओर से ‘9 साल, 9 सवाल’ पर बुकलेट भी जारी किया गया है। पार्टी के सीनियर नेता जयराम रमेश ने बताया कि शनिवार को कांग्रेस देशभर के 35 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।
ये भी पढ़ेंः आतंकी लिंक वाले शख्स ने दी थी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धमकी, जांच के लिए नागपुर पहुंची NIA
कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 9 सवाल पूछना चाहती है। हम उसी ‘9 साल 9 सवाल’ के लिए एक दस्तावेज भी जारी कर रहे हैं।
कांग्रेस बोली- राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान और बाद में पूछे थे सवाल
कांग्रेस की ओर से कहा गया कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान और बाद में लगातार ये 9 सवाल उठाए लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं मिला। कांग्रेस पार्टी आज PM मोदी से 9 सवाल पूछ रही है। हम चाहते हैं कि इन सवालों पर PM मोदी चुप्पी तोड़ें।
कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछे हैं ये 9 सवाल
1- अर्थव्यवस्था- ऐसा क्यों है कि देश में महंगाई और बेरोजगारी आसमान छू रही है? क्यों अमीर और अमीर हुए हैं और गरीब और गरीब? सार्वजनिक संपत्तियों को मोदी के मित्रों को क्यों बेचा जा रहा है? आर्थिक विषमताएं क्यों बढ़ रही है?
2- कृषि और किसान- ऐसा क्यों है कि पिछले 9 सालों में भी किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई? काले कृषि कानूनों को रद्द करते समय किसान संगठनों के साथ हुए समझौतों को अभी तक लागू क्यों नहीं किया गया ? MSP की गारंटी क्यों नहीं दी गई ?
3- भ्रष्टाचार / मित्रवाद- ऐसा क्यों है कि अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए LIC और SBI में जमा जनता के खून पसीने की कमाई को दांव पर लगा दिया ? भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करने वाले प्रधानमंत्री इसपर जवाब क्यों नहीं देते कि अड़ानी की फर्जी कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके हैं ?
4- चीन और राष्ट्रीय सुरक्षा- ऐसा क्यों है कि चीन को लाल आंख दिखाने की बात करने वाले प्रधानमंत्री ने उसे 2020 में क्लीन चिट दे दी, जबकि वह आज भी हमारी जमीन पर कब्जा करके बैठा है ?
5- सामाजिक सद्भाव- ऐसा क्यों है कि चुनावी फायदे के लिए जानबूझकर बंटवारे की राजनीति को हवा दी जा रही है और समाज में डर का माहौल बनाया जा रहा है ?
6- सामाजिक न्याय- ऐसा क्यों है कि महिलाओं, दलितों, SC, ST, OBC और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर प्रधानमंत्री चुप रहते हैं ? वह जाति जनगणना की मांग को क्यों नजरअंदाज कर रहे हैं?
7- लोकतांत्रिक संस्थाएं- ऐसा क्यों है कि विपक्षी दलों और नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है? क्यों जनता द्वारा चुनी हुई विपक्षी दलों की कई सरकारें गिराई गई? पिछले 9 सालों में संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं को क्यों कमजोर किया गया ?
8- जनकल्याण की योजनाएं- ऐसा क्यों है कि बजट में कटौती करके मनरेगा जैसी जन कल्याण की योजनाओं को कमजोर किया गया ? गरीब, आदिवासी एवं जरूरतमंदों के सपनों को क्यों कुचला जा रहा है?
9- कोरोना मिसमैनेजमेंट- ऐसा क्यों है कि कोरोना के कारण 40 लाख लोगों की मौत के बाद उनके परिवारों को मुआवजा देने से मना कर दिया गया ? क्यों अचानक लॉकडाउन करके लाखों कामगार साथियों को घर जाने के लिए मजबूर किया गया और उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया ?
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
3 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
6 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
7 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
8 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
8 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
9 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
9 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines