हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विदेश से भारतीयों का मोहभंग… 3 सालों में 5 प्रतिशत कम लोगों ने छोड़ी नागरिकता, केंद्र सरकार ने संसद में दिए आंकड़े

अब भारतीयों का विदेशों से मोहभंग होने लगा है। पिछले तीन सालों में विदेश जाने वाले भारतीयों की संख्या में बढ़ी गिरावट देखने को मिली है। संसद में विदेश राज्यमंत्री ने इसका लिखित जवाब दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
INDIAN CITIZENSHIP

भारतीयों को विदेश में जॉब की रूचि दिनों-दिन बढ़ती जा रही थी, लेकिन लगातार धोखाधड़ी के मामले सामने आने से अब भारतीय जागरुक होने लगे हैं। पिछले तीन सालों में भारतीयों के भारत छोड़ने की संख्या में 5 प्रतिशत की कमी आई है। केंद्र सरकार ने बताया कि पिछले 2024 में 2,06,378 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी। जबकि साल 2023 में यह संख्या 2,16,219 और साल 2022 में 2,25,620 थी।

बता दें कि पिछले 5 सालों में करीब 9 लाख भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी है। राज्यसभा में लिखित सवाल के जवाब में सरकार के केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि 5 सालों में 8,96,843 भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी है।

यह भी पढ़ें: वो 10 गोल्डन पासपोर्ट, जो 100 से ज्यादा देशों में दिलाएंगे वीजा फ्री एंट्री, क्या है Passport को पाने का तरीका?

विज्ञापन

कब कितने भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता?

2022- 2,25,620
20230- 2,16,219
2024- 2,06,378

भारत सरकार ने नौकरी के झूठे ऑफर पर एक कंपनी को भी नोटिस दिया है। यह कंपनी सोशल मीडिया के जरिए दक्षिण एशियाई देशों में भारतीयों को नौकरी का लालच देती थी। राज्यसभा में विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि 6700 भारतीयों को ऐसे मामलों से बचाया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ट्रंप एक और झटका देने की तैयारी में, ग्रीन कार्ड के नियम बदलने का प्रस्ताव दिया, जानें कौन-कौन होगा प्रभावित?

संसद में विदेश राज्य मंत्री से पूछा गया कि साल 2024-25 में विदेशों में रहने वाले कितने भारतीयों ने शिकायतें कीं। इस पर विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि विदेश मंत्रालय को कुल 16,127 शिकायतें मिलीं हैं। इनमें से 11,195 शिकायतें ‘मदद’ पोर्टल और 4,932 शिकायतें सीपीग्राम्स के माध्यम से दर्ज हुईं।

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले साल 2011 से 2019 के बीच 11,89,194 भारतीयों ने अपनी नागरिकता त्याग दी। 2011 में 1,22,819, 2012 में 1,20,923, 2013 में 1,31,405, 2014 में 1,29,328, 2015 में 1,31,489, 2016 में 1,41,603, 2017 में 1,33,049, 2018 में 1,34,561 और 2019 में 1,44,017 लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ी थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola