---विज्ञापन---

दुनिया

ट्रंप एक और झटका देने की तैयारी में, ग्रीन कार्ड के नियम बदलने का प्रस्ताव दिया, जानें कौन-कौन होगा प्रभावित?

US Green Card Rules: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीन कार्ड के लिए नए नियम प्रस्तावित किए हैं, जो उन देशों पर लागू होंगे, जिनके लोगों की अमेरिका में एंट्री प्रतिबंधित है. जून 2025 में अफ्रीका और मध्य पूर्व के 12 देशों पर प्रतिबंध लगाए गए थे और अब इन देशों के ग्रीन कार्ड होल्डर्स पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है.

US Green Card new Rules: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के ग्रीन कार्ड को लेकर नए नियम प्रस्तावित किए हैं। अगर प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया तो अमेरिकी की यात्रा करने के लिए प्रतिबंधित किए गए देशों के लोगों को अमेरिका का ग्रीन कार्ड और अन्य इमिग्रेशन सर्विसेज नहीं मिलेंगी। नए नियम पहले से चल रहे ग्रीन कार्ड से जुड़े विवादों, अमेरिका में शरण लेने के लिए आए आवेदनों और पैरोल से जुड़े मामलों पर लागू होंगे। अमेरिका की नागरिकता के लिए किए गए आवेदनों पर इनका असर नहीं पड़ेगा, लेकिन नए नियम उन पर लागू होंगे, जो पहले से अमेरिका में कानूनी तौर पर रह रहे थे और वे जिस देश हैं, उनके लोगों पर अमेरिका यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया था।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में नौकरी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, 4 प्वॉइंट में समझें बड़ी कंपनियों ने क्यों रोके ग्रीन कार्ड आवेदन?

---विज्ञापन---

नए प्रस्तावों को बताया गया क्रांतिकारी बदलाव

इमिग्रेशन एक्सपर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के प्रस्ताव पर चिंता व्यक्त की है। जो बाइडेन सरकार के दौरान इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारी डग रैंड ने राष्ट्रपति ट्रंप के प्रस्ताव को एक क्रांतिकारी बदलाव बताया और कहा कि देश के आधार पर लोगों पर लागू होने वाली बेतुकी चीज है। यह नीति उन लोगों को टारगेट करेगी, जिन्हें लेकर पहले ही जांच की जा चुकी है कि वे अमेरिकी की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा नहीं हैं और जो कानूनी रूप से अमेरिका में निवासी हैं। अगर नए प्रस्तावित नियम लागू हो जाते हैं तो अमेरिका की सरकार उन देशों के लोगों के अमेरिका आगमन पर और कड़े प्रतिबंध लगा देगी, जिनके बारे में कहा जाता है कि वे अमेरिका के लिए खतरा साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में पढ़ने का सपना है? पहले पढ़ लें इस भारतीय इंजीनियर की वॉर्निंग; क्यों कहा- चकनाचूर हो जाएंगे सपने

---विज्ञापन---

अमेरिका ने 12 देशों पर लगाया हुआ है प्रतिबंध

बता दें कि जून 2025 में राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा एक आदेश पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसके तहत अफ्रीका और मध्य पूर्व के 12 देशों अफगानिस्तान, चाड, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, म्यांमार, सोमालिया, सूडान, यमन, इक्वेटोरियल गिनी और कांगो गणराज्य के लोगों की अमेरिका में एंट्री प्रतिबंधित की गई थी। बुरुंडी, क्यूबा, ​​लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के नागरिकों पर भी आंशिक प्रतिबंध लगाए गए थो। उन्हें स्थायी प्रवेश या कुछ अन्य प्रकार के वीजा देने पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन इन प्रतिबंधों से ग्रीन कार्ड धारकों, विशेष आप्रवासी वीजा कार्यक्रम के लिए पात्र अफगान नागरिक, 2026 विश्व कप या 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए यात्रा करने वाले एथलीटों को छूट मिली है।

First published on: Nov 16, 2025 12:59 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola