बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में चुक का मामला सामने आया है। पटना के मरीन ड्राइव के पास उनके काफिले में एक कार घुस गई। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने शख्स को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
गृहमंत्री अमित शाह कल रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद् के बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक सुबह 10ः30 बजे झारखंड की राजधानी रांची के होटल रेडिसन ब्लू में होगी।
---विज्ञापन---
एनआईए ने 26/11 आतंकी हमले के दोषी आतंकी तहव्वुर राणा के खिलाफ पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है।
पंजाब कांग्रेस के नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने सीएम भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल, वित्त मंत्री हरपाल चीमा, प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा समेत आप पार्टी के नेताओं के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दी है।
---विज्ञापन---
वडोदरा ब्रिज हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। बता दें कि आज वडोदरा के महिसागर नदी पर बना पुल का हिस्सा ढह गया। यह पुल वडोदरा को आणंद से जोड़ता था।
अवैध धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा मामले में डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि कानून के अंतर्गत जो कठोरतम कार्यवाही है उस कार्यवाही को किया जा रहा है । पिछले कई सालो में एसटीएफ ने इस पूरे प्रकरण में जांच करके जो तथ्य निकाले हैं। इसमें 100 करोड़ से अधिक के फंड का ट्रांसफर किया गया है। एक ऑर्गेनाइज्ड रूप में अवैध धर्मांतरण की कार्यवाही की जा रही थी। ये एक स्पष्ट संदेश है कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
---विज्ञापन---
राजस्थान में जगुआर प्लेन हादसे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पोस्ट किया। उन्होंने लिखा ‘राजस्थान में भारतीय वायुसेना के जगुआर लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के दर्दनाक हादसे में दो वीर पायलटों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। शहीद जांबाज़ों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत उनके बलिदान को सदा याद रखेगा। इस दुख की घड़ी में शोकसंतप्त परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं’।
शरद पवार ने एनसीपी एसपी के प्रवक्ता जितेंद्र आवहाड़ को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया है। ऐसे में अब एनसीपी विधायक राष्ट्रीय स्तर पर ये जिम्मेदारी संभालेंगे।
---विज्ञापन---
दिल्ली में एसवाईएल का विवाद सुलझाने के लिए केद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के साथ बैठक की।
शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई के आजाद मैदान में शिक्षकों और गिरनी कामगारों का आंदोलन चल रहा है। वे कई सालों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। गिरनी कामगार मुंबई के बाहर है और अडानी मुंबई में हैं। सरकार गिरनी कामगार को धारावी और कुर्ला में घर दें। वहीं हिंदी-मराठी विवाद पर उन्होंने कहा कि मराठी मानुष एकजुट हो चुका है। हमारा किसी भाषा को लेकर विरोध नहीं है। हम उसे जबरन थोपने का विरोध करते हैं।
---विज्ञापन---
वडोदरा ब्रिज हादसे को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मुआवजे का ऐलान किया है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
यूपी में बीजेपी के पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि इस बार के पंचायत चुनाव में बीजेपी मुस्लिम उम्मीदवारों को मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में चुनाव लड़वाएगी। मुस्लिम बीजेपी से अलग नहीं है। अब तक बसपा, कांग्रेस और सपा ने मुस्लिमों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। बीेजेपी न सिर्फ चुनाव लड़ाएगी बल्कि उन्हें चुनाव भी जिताएगी।
---विज्ञापन---
पंजाब के उद्योगपतियों को पंजाब सरकार ने बड़ी राहत दी है । 12 जून को मान सरकार द्वारा उद्योगपतियों को दी गई 12 गारंटियों में से 2 गारंटी को पूरा कर दिया गया है। इस बारे में पंजाब सरकार के मंत्री हरदीप सिंह और संजीव अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर संजीव अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि लीज होल्ड के प्लॉट को फ्री होल्ड करने को लेकर पॉलिसी तैयार की गई है।
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
दिल्ली के पश्चिम बिहार इलाके में स्थित बालाजी एक्शन हॉस्पिटल के बेसमेंट में 2 लोगों की मौत हो गई है। दोनों बेसमेंट में एक टैंक की सफाई के लिए गए थे। पुलिस ने अस्पताल के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। पटियाला हाउस कोर्ट ने 13 अगस्त तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। राणा को इस साल अप्रैल में अमेरिका से प्रत्यर्पित किया गया था।
NIA ने तहव्वुर राणा के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्टशीट दाखिल की है। कोर्ट 13 अगस्त को सप्लीमेंट्री चार्टशीट पर विचार करेगा।
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---