800 Birth Certificates on Single User ID: उत्तर प्रदेश के एक गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पिछले 2 साल में एक यूजर आईडी पर 814 जन्म प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। अलग-अलग राज्यों में जारी इन जन्म प्रमाणपत्रों के खुलासे ने प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं। ये मामला यूपी के हाथरस में मौजूद सिचावली सानी गांव का है। गांव की आबादी 1,100 है। मगर पिछले 19 महीनों में गांव की यूजर आईडी का इस्तेमाल करके सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (CRS) से 814 जन्म प्रमाणपत्र बनवाए गए हैं।
कई राज्यों में जारी हुए जन्म प्रमाणपत्र
अधिकारियों के अनुसार ये जन्म प्रमाणपत्र सिर्फ यूपी के निवासियों को नहीं बल्कि अलग-अलग राज्यों में रहने वाले लोगों के नाम पर बने हैं। सिचावली सानी गांव की यूजर आईडी पर यूपी के साथ-साथ झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक के जन्म प्रमाणपत्र भी जारी किए जा चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार 814 जन्म प्रमाणपत्र में से 780 सर्टिफिकेट यूपी, 13 झारखंड, 12 बिहार, 4 मध्य प्रदेश, 4 हरियाणा और 1 कर्नाटक के मिले हैं। जांच शुरू होने के बाद मुमकिन है कि जन्म प्रमाणपत्र की संख्या और बढ़ जाए।
यह भी पढ़ें- तोड़-फोड़, हिंसा-पथराव, लाठीचार्ज…कोलकाता रेप-मर्डर केस के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, 5 पॉइंट्स में अब तक के अपडेट
ग्राम पंचायत अधिकारी ने किया खुलासा
बता दें कि 5 अगस्त को सिचावली सानी गांव के CRS पोर्टल की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत अधिकारी ईश्वर चंद को सौंपी गई थी। ईश्वर चंद ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी कि गांव की आईडी से 814 जन्म प्रमाणपत्र पहले ही जारी किए जा चुके हैं। सभी प्रमाणपत्रों का जन्म स्थान सिचावली सानी गांव को बताया गया है। इस खुलासे के बाद पूरे महकमें में हड़कंप मच गया। जिला मजिस्ट्रेट आशीश कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
CMO को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी
हाथरस के चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) डॉक्टर मंजीत सिंह को इस जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंजीत सिंह का कहना है कि वो मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं। वो पता लगाने में जुटे हैं कि गांव की आईडी कैसे लीक हुई? ये आईडी सिचावली सानी के पंचायत अधिकारी को दी गई थी। अभी के लिए जांच आईडी लीक पर ही केंद्रित है। ये पता करना बेहद जरूरी है कि किसने आईडी लीक करते हुए इसका गलत इस्तेमाल किया है।
यह भी पढ़ें- Independence Day 2024 Live Update: मेडिकल की 75 हजार सीटें बढ़ेंगी- लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
SIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
26 mins ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
2 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
7 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
10 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
10 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
11 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines