हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पश्चिम बंगाल में 6 लाख रुपये के साथ तस्कर पकड़ा, यहां छुपाई थी नकदी

विज्ञापन
पकड़ी गई बांग्लादेशी करेंसी

पश्चिम बंगाल से अमर देव पासवान की रिपोर्ट: दक्षिण बंगाल सीमांत के घोजाडंगा से एक तस्कर 6 लाख बांग्लादेशी रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा बलर्मियों के मुताबिक उसने अपने जूते और बेल्ट के नीचे यह करेंसी छुपा रखी थी। 153 वीं वाहिनी के जवानों ने गुप्त सुचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है की तस्कर ये रुपए भारत से बांग्लादेश ले जाने की फिराक में था।

पकड़े गए तस्कर की पहचान 37 वर्षीय सफीकुल गाजी के रूप मे हुई है। वह उत्तर 24 परगना जिले का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान तस्कर ने बताया की उसे यह रुपए दमदम के बशीरहाट के रहने वाले संदीप सरकार ने दिए थे। आगे उसने यह भी बताया की उसका एक और साथी खंजन मंडल, निवासी उत्तरपारा की मदद से वह सीमा तक आया था।

और पढ़िए – Mumbai-Goa Highway पर दो हादसों में 13 लोगों की मौत; रायगढ़ में 9 और कांकीवली में 4 लोगों की मौत

सीमा पार करके यह पैसे बांग्लादेशी तस्कर अनरूल, जिला सतखीरा, बांग्लादेश को सौंपने थे। इस काम के लिए उसे 6000 रूपये मिलने थे। पकड़े गए तस्कर और जब्त विदेशी रुपए को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय घोजाडंगा को सौंप दिया गया है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

(Ultram)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें