हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

5G in India: भारत में 5जी लॉन्च होते ही मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, जानें क्या कहा

विज्ञापन
Mukesh Ambani

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) के छठे संस्करण का उद्घाटन किया है। इस दौरान पीएम ने भारत में 5G सेवाओं का शुभारंभ किया। शुरुआती चरण में 5G 13 शहरों में शुरू की जाएगी।

5G दूरसंचार सेवाएं हाई स्पीड के साथ अत्यधिक विश्वसनीय संचार प्रणाली प्रदान करती है। देश के तीन प्रमुख दूरसंचार ऑपरेटरों ने भारत में 5जी तकनीक की क्षमता दिखाने के लिए प्रधानमंत्री के सामने एक-एक यूज केस का प्रदर्शन किया।

अभी पढ़ें – 5G India: लो हो गई 5जी नेटवर्क की टेस्टिंग, मिली 970mbps इंटरनेट स्पीड!

इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शनिवार को ऐलान किया कि Jio दिसंबर 2023 तक पूरे भारत में 5G टेलीफोनी सेवाएं शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि “मैं दिसंबर 2023 तक हर शहर, हर तालुका में 5G पहुंचाने का वादा करता हूं।”

उन्होंने कहा, ‘5G कनेक्टिविटी तकनीक की नेक्स्ट जनरेशन की तुलना में बहुत अधिक है। मेरे विचार से, यह मूलभूत तकनीक है जो 21वीं सदी की अन्य तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, ब्लॉकचैन और मेटावर्स की पूरी क्षमता को अनलॉक करती है।

अभी पढ़ें – 5G सेवा शुरू होने से यूजर्स को होंगे ये 5 बड़े फायदे! आप भी जरूर जानें

साथ ही उन्होंने जोड़ा, “हमने जो दिखाया है, उस पर बहुत गर्व है। सीओएआई (सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) और डीओटी (दूरसंचार विभाग) के लिए, मैं कह सकता हूं कि हम नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं और भारतीय मोबाइल कांग्रेस को अब एशियाई मोबाइल कांग्रेस और ग्लोबल मोबाइल कांग्रेस बनना चाहिए।”

अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें