5G India: देश में आज यानी 01 अक्टूबर, शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5जी सर्विस को लॉन्च कर दिया गया है। दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) के छठे संस्करण का उद्घाटन कर देते हुए 5जी नेटवर्क को पेश कर दिया गया है।

देश के तीन प्रमुख दूरसंचार ऑपरेटरों ने भारत में 5G सेवाओं का शुभारंभ किया है। 5G दूरसंचार सेवाएं हाई स्पीड के साथ अत्यधिक विश्वसनीय संचार प्रणाली प्रदान करती है। वहीं, इस 5जी सर्विस की टेस्टिंग भी हो गई है। इसमें दावा किया गया है कि 5जी सर्विस 970mbps इंटरनेट की स्पीड दे रही है।

इंफिनिक्स ट्रू 5G टेस्टिंग (Infinix True 5G)

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंफिनिक्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट की है। इसमें दावा किया गया है कि 5जी सर्विस 970mbps तक इंटरनेट स्पीड दे रही है। कंपनी का कहना है कि उन्होंने 5जी नेटवर्क की टेस्टिंग की है जिसमें वो सफल रहे और Infinix ट्रू 5G डिवाइस पर सुपरफास्ट 5जी सर्विस का अनुभव किया।

इंफिनिक्स का 5जी को लेकर ट्वीट

कंपनी ने 5जी टेस्टिंग की एक तस्वीर भी साझा की है। साथ ही लिखा है कि “धधकते तेज गति की चेतावनी! हम 13 5G बैंड से लैस Infinix ट्रू 5G डिवाइस पर 5G और अनुभवी सुपरफास्ट स्पीड का परीक्षण करने में सफल रहे।”

Jio-Airtel-Vi ने किया 5G का ऐलान

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के दौरान रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने भी 5जी नेटवर्क सर्विस का ऐलान किया है। आजादी का अमृत महोत्सव और “सबका डिजिटल साथ सबका डिजिटल विकास” के तहत तीनों कंपनियों ने 5जी का ऐलान किया। शिक्षा से लेकर मेडिकल क्षेत्र में नई तकनीकी का विकास करते हुए 5जी सर्विस का ऐलान किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ