50 Dalit Family Boycott in Karnataka: देश में आज भी जातिवाद के नाम पर लोग आपस में भिड़ जाते हैं। बात सामाजिक बहिष्कार तक पहुंच जाती है। ऐसा ही एक और घटनाक्रम हुआ है। कर्नाटक के एक गांव में 50 दलित परिवारों का बहिष्कार किया गया है। उनका हुक्का पानी बंद करने का ऐलान किया गया है। मामला उच्च और निम्न जाति के बीच विवाद का है।
दलित परिवार की लड़की पीड़ित है और आरोप उच्च जाति के युवक पर लगे हैं। यौन शोषण और रेप केस की धाराओं में पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज हुआ है। इसके चलते समाज में रहने वाले उच्च वर्गीय परिवारों ने पीड़ित लड़की के परिवार और उसके समाज के लोगों का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया। वहीं अधिकारी विवाद को सुलझाने और बहिष्कार वापस करवाने के लिए दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:‘चमत्कारी’ बाबा हूं, मिट्टी की ईंट को सोने की ईंट बना दूंगा’; मांगीलाल ऐसे फंसाता था लोग, करोड़ों लेकर फरार
शादी का झांसा देकर युवक ने जाल में फंसाया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला यादगीर जिले का है। 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का यौन शोषण और रेप करने का आरोप 23 वर्षीय युवक पर लगाए गए हैं। युवक समाज के उच्च वर्ग से है। नाबालिग लड़की के माता-पिता द्वारा युवक के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दी गई। मेडिकल कराने पर लड़की के 5 महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई तो पुलिस ने रेप की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया, क्योंकि पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उनकी बेटी को अपने जाल में फंसाया और फायद उठाकर उसे प्रेग्नेंट कर दिया। अब वे समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं रहे हैं। वहीं दूसरी ओर युवक की गिरफ्तारी होने से उसके परिजन और समाज के लोग भड़क गए। यादगीर SP संगीता ने कहा कि वे गांव में शांति स्थापना के प्रयास कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:अंडरपास में 10 फीट पानी में SUV डूबी, बैंक मैनेजर और कैशियर की मौत; फरीदाबाद में बारिश का कहर
लड़के के परिवार ने लड़की को अपनाया नहीं
SP संगीता ने बताया कि उन्होंने गांव के बुजुर्गों से बहिष्कार जैसी अमानवीय प्रथाओं से दूर रहने का आग्रह किया। लड़की ने अगस्त की शुरुआत में अपने माता-पिता को बताया कि वह शायद 5 महीने की गर्भवती है और उसने लड़के के बारे में भी बताया। लड़की के परिवार ने युवक से शादी करने का अपना वचन निभाने का कहा तो उसके परिवार ने कथित तौर पर लड़की को अपनाने से इनकार कर दिया।
लड़की के माता-पिता ने 12 अगस्त को पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करा दिया। यादगीर बेंगलुरु से लगभग 500 किलोमीटर दूर है। शिकायत के बाद गांव के ऊंची जाति के लोगों ने लड़की के माता-पिता को बातचीत के लिए बुलाया, लेकिन वे नहीं गए। 13 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे नाराज होकर गांव के ऊंची जाति के नेताओं ने 250 दलितों का बहिष्कार कर दिया।
यह भी पढ़ें:हे भगवान! ताजमहल के गुंबद से भी टपकने लगा पानी; बगीचों में 2 से 3 फीट जलभराव, ASI अलर्ट
संबंधित खबरें
'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
30 mins agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
1 hr agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
3 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
4 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
4 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
4 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
5 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
6 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
6 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines