5 Reason Of Electric Short Circuit : जब भी घर, दुकान, ऑफिस आदि जगह आग लगती है तो सबसे बड़ा कारण शॉर्ट सर्किट होता है। गर्मियों में शॉर्ट सर्किट की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं जिससे आग लगने की मामले भी ज्यादा सामने आते हैं। बात आती है कि आखिर शॉर्ट सर्किट क्या है और क्या इसे रोकना संभव है? जवाब है हां। हालांकि इसके लिए बहुत सारी बातों का ध्यान रखना पड़ता है।
क्या है शॉर्ट सर्किट
अगर हम बात घर की करें तो घर में काफी इलेक्ट्रिक बोर्ड होते हैं। इनमें स्विच और सॉकेट लगे होते हैं। एक बोर्ड में एक से ज्यादा भी स्विच और सॉकेट होते हैं। इन सबका कनेक्शन बनाने के लिए बहुत सारे तारों को आपस में जोड़ा जाता है। हमारे घर में जो भी टीवी, फ्रिज, एसी, गीजर, आदि होते हैं, उनके प्लग को इन बोर्ड में लगे सॉकेट से कनेक्ट किया जाता है। स्विच ऑन करने पर इनमें इलेक्ट्रिसिटी फ्लो होने लगती है और घर के ये उपकरण चलने लगे हैं। यह पूरा एक सर्किट होता है। ज्यादा लोड बढ़ने या किसी दूसरे कारण से जब सर्किट में लगा तार जलकर टूट जाता है तो इसे शॉर्ट सर्किट कहते हैं।
क्यों लगती हैं शॉर्ट सर्किट से आग
दरअसल, तारों के आपसे में मिलने से ही शॉर्ट सर्किट होता है। जिस जगह शॉर्ट सर्किट होता है, वहां तेज चिंगारी निकलती है। इस चिंगारी के कारण उस जगह का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। चिंगारी और तापमान बढ़ने के कारण उस जगह आग लग जाती है। बाद में यह आग वायर से होती हुई पूरे घर में फैल जाती है। जहां शॉर्ट सर्किट हुआ है, अगर वहां कोई कपड़ा या कोई ऐसी चीज रखी है जिससे आग तेजी से भड़क सकती है तो यह और खतरनाक हो जाता है।
Short Circuit Fire
शॉर्ट सर्किट के ये हैं 5 कारण
1. घर में लोड ज्यादा होना
शॉर्ट सर्किट का मुख्य कारण घर में बिजली से चलने वाले उपकरणों का लोड ज्यादा होना होता है। मान लीजिए, आपने एक साधारण सॉकेट में एसी का प्लग लगा दिया। ऐसे में कुछ ही देर बाद वह सॉकेट गरम होकर जल जाएगा। वहां शॉर्ट सर्किट हो सकता है और आग लग सकती है। इसलिए लोड के मुताबिक ही सॉकेट लगवाएं। वहीं घर में लगे वायर कनेक्शन की कुल जितनी क्षमता है, उससे ज्यादा के उपकरण लाकर चलाने से भी शॉर्ट सर्किट होता है।
2. वायर की क्वॉलिटी अच्छी न होना
वायर की क्वॉलिटी अच्छी नहीं है तो शॉर्ट सर्किट से लगी आगे पूरे घर में थोड़ी ही देर में फैल जाएगी। RR Kabel के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीगोपाल काबरा बताते हैं कि घर में जब भी इलेक्ट्रिक फिटिंग कराएं, अच्छी क्वॉलिटी के वायर का इस्तेमाल करना चाहिए। अच्छी क्वॉलिटी का वायर चेक करने का सबसे अच्छा तरीका है कि जिस वायर को खरीदना है, उसका एक-दो इंच का टुकड़ा जलाकर देखें। अगर टुकड़ा तुरंत जल जाए और बहुत ज्यादा धुआं करे तो उसे न खरीदें।
3. एक सॉकेट में ओवर लोड करना
हम अक्सर देखते हैं कि एक सॉकेट में थ्रीपिन प्लग लगाकर टीवी भी चला रहे हैं, मोबाइल भी चार्ज हो रहा है। प्रेस या कोई दूसरी चीज भी चल रही है। ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। अगर एक ही सॉकेट से इनकी चीजें चलाई जाएंगी तो उस पर लोड बढ़ जाएगी। इससे शॉर्ट सर्किट होने की आशंका बढ़ जाती है।
4. सर्किट ब्रेकर का न होना
घर में लगा सर्किट ब्रेकर कईबार बड़े हादसे रोक लेता है। दरअसल, जब भी शॉर्ट सर्किट होता है तो उसका असर घर की पूरी वायरिंग पर पड़ता है। शाॅर्ट सर्किट होने पर घर में लगा सर्किट ब्रेकर इलेक्ट्रिक सप्लाई का तुरंत बंद कर देता है। इससे शॉर्ट सर्किट के कारण घर की वायरिंग में कहीं और असर नहीं पड़ता। बेहतर होगा कि घर के अलग-अलग कमरों, किचन आदि के लिए अलग-अलग सर्किट ब्रेकर लगवाएं।
5. खुले वायर होना
घर में अलर कहीं पर खुला वायर है तो उससे भी शॉर्ट सर्किट हो सकता है। अगर कोई वायर पुरानी है और उसमें कट लगे हैं जो भी उसे तुरंत बदलवाएं। कोई ऐसा वायर है जो खुली जगह जैसे छत आदि पर लगा है और उसमें कट लग गया है तो उस पर टेप लगवाने के बजाय उसे बदलवा दें। वहीं अगर आप कोई फ्लैट खरीद रहे हैं तो बेहतर होगा कि वहां की वायरिंग चेंज करवा दें।
यह भी पढ़ें : घर में आग लग जाए तो यह इंश्योरेंस आएगा काम, मात्र 3 हजार रुपये में हो जाएगी नुकसान की भरपाई
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
15 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
21 mins agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
1 hr ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
6 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
6 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines