पंजाब के नॉर्थ पठानकोट में स्थित घरोटा में संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया है। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस व बम निरोधक दस्ता जांच कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोटद्वार के लैंसडाउन तहसील क्षेत्र में बारातियों से भरी मैक्स करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मैक्स में वाहन में चालक समेत कुल 15 लोग सवार थे।
---विज्ञापन---
रामनवमी, दशहरा और दिवाली आगामी त्यौहारों पर सुरक्षा व्यवस्था के मुद्देनजर यूपी पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। यूपी पुलिस के डीजीपी प्रशांत कुमार ने निर्देश जारी कर 8 अक्टूबर से 8 नवंबर तक उत्तर प्रदेश के सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी निरस्त कर दी है।
नगर निगम आयुक्त ने शिमला की संजौली मस्जिद के तीन फ्लोर को हटाने का निर्देश दिया है। ये काम वक्फ बोर्ड की देखरेख में होगा। बता दें मजिस्द में अवैध निर्माण को लेकर विवाद है। मामले की अगली सुनवाई 21 दिसंबर, 2024 को होगी।
---विज्ञापन---
गोंडा से लखनऊ रेल मार्ग पर अचानक ट्रैक पर एक कार आ गई। बताया जा रहा है कि कटरा शाहबाजपुर रेलवे क्रॉसिंग पर भीषण जाम लगा था। अचानक एक कार ट्रैक पर आ गई। जिससे ट्रेन को रोकना पड़ा। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई।
बिहार के कटिहार में 24 घंटे के भीतर गोलीबारी की 3 वारदात हुई हैं। तीनों मामलों में महिलाओं को निशाना बनाया गया है। घटनाओं से इलाके के लोग दहशत में हैं। तीनों मामलों में महिलाएं सुरक्षित हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
---विज्ञापन---
जम्मू-कश्मीर नेशनल काॅन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि बहुत अच्छी बात है कि शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में विदेश मंत्री पाकिस्तान जा रहे हैं। मैं उम्मीद करूंगा कि वे नफरत को खत्म कर मुल्क को दोस्ती की तरफ चलाने पर बात करें।
उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अमेठी हत्याकांड के पीड़ितों से मुलाकात की। इससे पहले पुलिस ने कल शाम को हत्याकांड के आरोपी चंदन वर्मा को अरेस्ट कर लिया। इससे पहले शुक्रवार दोपहर राहुल गांधी ने अमेठी सासंद किशोरीलाल शर्मा के जरिए फोन पर पीड़ित परिवार से बात की थी।
---विज्ञापन---
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया।
Haryana Assembly Elections 2024 पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, यह लोकतंत्र का महापर्व है। जनता तय करेगी कि देश को कमजोर करने वाला आगे बढ़ेगा या देश को मजबूत करने वाला आगे बढ़ेगा। जाति-धर्म का नारा देकर तुष्टीकरण करने वाला आगे बढ़ेगा या सबका साथ, सबका विकास पर विश्वास करने वाला आगे बढ़ेगा। यह जनता तय करेगी।
---विज्ञापन---
छत्तीसगढ़ मुठभेड़ पर दंतेवाड़ा रेंज के डीआईजी कमलोचन कश्यप ने कहा यह क्षेत्र सभी नक्सलियों के लिए सुरक्षित स्थान माना जाता है। वरिष्ठ नक्सलियों के बारे में सूचना मिलने पर चार दिन पहले इस ऑपरेशन की योजना बनाई गई थी। 31 नक्सली मारे गए हैं और भारी हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। कंपनी 6 मुख्य रूप से इस क्षेत्र में सक्रिय है और उनकी संख्या 100-150 है।
watch | Chhattisgarh Encounter | DIG Dantewada Range, Kamalochan Kashyap says, “… This region is considered a safe place for all Naxals. This operation was planned four days ago on receiving information about senior Naxals… 31 Naxals have been killed and heavy arms and… pic.twitter.com/m8VI9FDliv
— ANI (@ANI) October 5, 2024
यूपी के ललितपुर में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात लोगों ने लोहे की राॅड रख दी। जानकारी के अनुसार रेल पलटाने के लिए साजिशन राॅड रखी गई थी। इस दौरान पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गुजरी पहियों से चिंगारी निकली। इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। रेलवे के अधिकारी की शिकायत पर ललितपुर के जखौरा थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
---विज्ञापन---
महाराष्ट्र के वाशिम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोहरादेवी के जगदंबा माता मंदिर में पारंपरिक ढोल बजाया।
watch | Washim, Maharashtra: Prime Minister Narendra Modi tries his hands on a traditional dhol at Jagdamba Mata Temple, Poharadevi. pic.twitter.com/0Ez1YmiVOV
— ANI (@ANI) October 5, 2024
ग्वालियर, मध्य प्रदेश: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “आज हरियाणा में लोकतंत्र का उत्सव है। हमें पूरा विश्वास है कि अच्छी वोटिंग होगी और हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।”
---विज्ञापन---
आज बिहार की राजधानी पटना में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होनी है। इससे पहले बिहार जेडीयू के नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की है।
यति नरसिंहानंद के खिलाफ एफआईआर की मांग पर भीड़ ने कल देर रात अमरावती के नागपुरी गेट पर पुलिस स्टेशन ने हमला कर दिया।
---विज्ञापन---
सावरकर मानहानि मामले में पुणे कोर्ट ने राहुल गांधी को समन भेजा है। बता दें कि राहुल गांधी आज महाराष्ट्र में कोल्हापुर के दौरे पर हैं। वहीं पीएम मोदी भी आज प्रदेश को कई हजारों करोड़ रुपयों की सौगात देंगे।
महाराष्ट्र के मालेगांव में एनआईए ने आतंकी साजिश मामले में एक होम्योपैथी क्लिनिक पर छापा मारा। राष्ट्रीय जांच एजेंसी महाराष्ट्र समेत पांच राज्यों में 22 जगहों पर छापेमारी कर रही है।
---विज्ञापन---
हरियाणा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, हरियाणा में बहुत अच्छा चुनाव प्रचार अभियान अभी-अभी समाप्त हुआ है। मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा तीसरी बार फिर सत्ता में आएगी। हरियाणा के लोगों में पीएम मोदी और भाजपा के प्रति प्यार और विश्वास है।
बीजापुर में नक्सल पुनर्वास नीति के तहत छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने नक्सल प्रभावित परिवारों के 70 आश्रितों को सरकारी नियुक्ति पत्र वितरित किए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृति पत्र, तेंदू पत्ता बोनस, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राशि, किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य चीजें भी लाभार्थियों को वितरित की गईं।
---विज्ञापन---