PM Modi Amit Shah President Meeting: 5 अगस्त की तारीख देश के इतिहास में कई बार दर्ज हो चुकी है। इसी तारीख को मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई थी और राम मंदिर का शिलान्यास किया था। अब 5 अगस्त की तारीख एक बार सुर्खियों में है, क्योंकि 5 अगस्त 2025 को मोदी सरकार कोई बड़ी घोषणा करके देशवासियों को चौंका सकती है। रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पहले प्रधानमंत्री मोदी और फिर गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात ने ऐसे संकेत दिए हैं।
दोनों राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे और इस मुलाकात की आज सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। क्योंकि तीनों दिग्गजों की मुलाकात को 5 अगस्त को किसी बड़ी घोषणा से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि 5 अगस्त को मोदी सरकार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है। कल उपराष्ट्रपति चुनाव या जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्ज देने को लेकर भी बड़ा ऐलान हो सकता है या कोई बड़ा बिल आ सकता है। वहीं कल 5 अगस्त की तारीख को लेकर अटकलें इसलिए लगाई जा रही हैं, क्योंकि 5 अगस्त से मोदी सरकार का खास कनेक्शन रहा है।
यह भी पढ़ें: Monsoon Session 2025: संसद में SIR पर सरकार तैयार पर चर्चा क्यों संभव नहीं? सामने आए ये 3 कारण
तीनों की मुलाकात की मीडिया को भनक नहीं लगी
वहीं प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात इसलिए भी सुर्खियों में है, क्योंकि यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद गहराया हुआ है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग ने भी जोर पकड़ा हुआ है।
दूसरी ओर, तीनों दिग्गज नेताओं की मुलाकात की जानकारी मीडिया को न राष्ट्रपति भवन की ओर से और न ही प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कोई जानकारी दी गई। न ही इस मुलाकात की वजह स्पष्ट हो रही है। देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और गृह मंत्री की अचानक मुलाकात आम बात भी नहीं है। क्योंकि तीनों नेताओं की या तो कोई फॉर्मल मीटिंग होती है या स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस पर तीनों एक साथ नजर आते हैं, ऐसे में बिना किसी मौके के तीनों की मुलाकात कुछ और ही संकेत दे रही है।
यह भी पढ़ें: 1 मिनट में 2.5 लाख… एक घंटे में 1.5 करोड़, संसद में एक दिन की कार्यवाही पर कितना होता है खर्च?
5 अगस्त की तारीख से मोदी सरकार का कनेक्शन
बता दें कि तारीख 5 अगस्त मोदी सरकार के लिए काफी अहम है, क्योंकि इस तारीख को फोकस करके मोदी सरकार 2 बड़े काम कर चुकी है। एक काम जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने का किया था। मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A को हटाने का ऐतिहासिक फैसला लिया था। इस निर्णय के बाद जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले प्रावधान खत्म हो गए थे। जम्मू कश्मीर 2 केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित हो गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दिन राष्ट्र को संबोधित भी किया था।
इसके अलावा 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास और भूमि पूजन किया था। यह फैसला मोदी सरकार ने दशकों पुराने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद लिया था। 5 अगस्त 2024 को वक्फ अधिनियम में संशोधन के लिए बिल पेश करने की योजना मोदी सरकार ने बनाई थी। संशोधन का उद्देश्य वक्फ बोर्ड की शक्तियों को सीमित करना और संपत्तियों को ‘वक्फ संपत्ति’ के रूप में नामित करने की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाना था। कैबिनेट ने 2 अगस्त 2024 को 40 संशोधनों को मंजूरी दी थी।
संबंधित खबरें
LIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
23 mins agoक्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
47 mins agoLIVE: मुंबई में गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट स्टाफ समेत 5 गिरफ्तार
1 hr agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
9 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
10 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
11 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
12 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
15 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
16 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines