NEET Paper Leek : नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने गुरुवार को पटना एम्स के 4 मेडिकल छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार गिरफ्तार किए गए छात्रों की पहचान चंदन सिंह, राहुल अनंत, कुमार शानू और करन जैन के रूप में हुई है। चंदन, राहुल और शानू तीसरे वर्ष के छात्र हैं जबकि करन दूसरे वर्ष का छात्र है। सीबीआई सुबह से इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।
हाल ही में पटना से पंकज उर्फ आदित्य को गिरफ्तार किया गया था। उसने चोरी करने के बाद पेपर इन चारों छात्रों को ही सॉल्व करने के लिए दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार पंकज ने पेपर हजारीबाग के ट्रंक से चोरी करके एक सॉल्वर गैंग को दिया था। सीबीआई ने गैंग की पहचान करते हुए इन चार छात्रों को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करके इनकी कस्टडी भी ले ली है। ये चारों छात्र सॉल्वर गैंग का हिस्सा थे।
फोन-लैपटॉप जब्त, हॉस्टल के रूम सील
इन छात्रों के मोबाइल फोन और लैपटॉप भी जब्त कर लिए गए हैं। सीबीआई ने हॉस्टल के उन कमरों को भी सील कर दिया है जिनमें ये चारों रहते हैं। 2 दिन पहले ही सीबीआई ने जमशेदपुर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के 2017 बैच के सिविल इंजीनियर पंकज कुमार उर्फ आदित्य को गिरफ्तार किया था। इसी पर हजारीबाग से पेपर चुराने का आरोप है। बोकारो के रहने वाले पंकज कुमार को सीबीआई ने पटना से गिरफ्तार किया था। इसके अलावा पेपर चोरी में उसकी मदद करने वाले राजू सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को दिया ये आदेश
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सख्त रुख दिखाते हुए यह परीक्षा आयोजित कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए को आदेश दिया कि वह छात्रों के मिले अंक अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक करे। इसके लिए एनटीए को शनिवार की दोपहर 12 बजे तक का समय जिया गया है। अब शीर्ष अदालत में नीट पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप वाली याचिकाओं पर 22 जुलाई को सुनवाई होगी।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
2 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
4 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
7 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
7 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines