बिहार में पूर्व विधायक बीमा भारती को बड़ी जिम्मेदारी दी गई हैं। राजद में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। बता दें बीमा भारती पांच बार रुपौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी है, जिसमें साल 2000 में पहली बार वह निर्दलीय जीती थीं।
बनिहाल के बानकूट क्षेत्र में सोमवार को बादल फट गया है। जिला प्रशासन के अनुसार बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं, जिले में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मरने वाले की पहचान जहीर अहमद के रूप में हुई है। क्यूआरटी टीम मौके पर राहत कार्य में जुटी है।
दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर CEC की बैठक हुई। बैठक के बाद कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि मीटिंग में प्रदेश की 49 सीटों पर चर्चा हुई है, इनमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक बड़े नेता हैं और वह अपनी पुरानी सीट से ही चुनाव लड़ सकते हैं। इसके अलावा विनेश फोगट के चुनाव लड़ने पर वह बोले की इस बारे में वह ही बताएंगी कि वह चुनाव लड़ने को तैयार हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि बैठक में उनके नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई। बता दें अभी तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई से चुनाव लड़ते आए हैं।
आप विधायक अमानतुल्लाह खान को सोमवार शाम राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया है। सुनवाई के दौरान ED ने अदालत से उन्हें रिमांड में देने की मांग की है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी रिमांड पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। बता दें आज सुबह ईडी ने उन्हें ओखला स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था।
दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे बहुत गर्व का अनुभव हो रहा है। हम ऐसी सरकार के लिए काम करते हैं जो देश निर्माण के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि देशवासियों की आकांक्षाओं की उड़ान को नई ऊंचाई देने के लिए हम कृतसंकल्प हैं।
दिल्ली में भाजपा के ‘संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024’ का शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में पहले के नेताओं की कथनी और करनी में अंतर के कारण विश्वास का संकट पैदा हो गया था, इसे प्रधानमंत्री मोदी ने चुनौती के रूप में लिया…जब 2014 में वे प्रधानमंत्री बनें तब मैं पार्टी का अध्यक्ष था। तब उन्होंने बार-बार आग्रह किया कि चुनावी घोषणा पत्र संभल कर बनाया जाना चाहिए। ऐसा न हो कि हम जो कह रहे हैं उसे पूरा न कर पाएं। हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होना चाहिए।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार की सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने बिभव कुमार को सशर्त जमानत देते हुए कहा कि वे दिल्ली सरकार के किसी ऑफिशल पोस्ट पर नियुक्त नहीं होगा। बिभव कुमार मुख्यमंत्री के घर नहीं जाएंगे और आम आदमी पार्टी इस केस के मेरिट पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज कैबिनेट बैठक में किसानों के जीवन को बेहतर बनाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए 7 बड़े फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से एक है डिजिटल कृषि मिशन। इसे कृषि के लिए डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना की संरचना की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। कुछ अच्छे पायलट प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं और हमें सफलता मिली है। उसी के आधार पर 2,817 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ डिजिटल कृषि मिशन की स्थापना की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली में अघोराचार्य बाबा कीनाराम के 425वें अवतरण समारोह में बोलते हुए कहा कि कोई संत या कोई योगी कभी भी सत्ता का गुलाम नहीं हो सकता, बल्कि वह सत्ता और समाज को अपने कदमों पर चलने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि देश इसलिए गुलाम हुआ क्योंकि विदेशी आक्रांताओं ने देश और समाज को बांटने में सफलता हासिल की। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के बाद कट्टर हिंदुत्व की राह पर निकल पड़े हैं। वह बार-बार हिंदू धर्म की तमाम जातियां को एकजुट रहने का संदेश दे रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के इस बयान को पार्टी के भीतर मचे घमासान से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में कहा था कि मैं यहां नौकरी करने नहीं आया, प्रतिष्ठा मुझे मठ में भी मिलती थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली में अघोराचार्य बाबा कीनाराम के 425वें अवतरण समारोह में कहा कि कोई संत या कोई योगी कभी भी सत्ता का गुलाम नहीं हो सकता, बल्कि वह सत्ता और समाज को अपने कदमों पर चलने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने यह भी कहा कि देश इसलिए गुलाम हुआ क्योंकि विदेशी आक्रांताओं ने देश और समाज को बांटने में सफलता प्राप्त कर ली। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के बाद कट्टर हिंदुत्व की राह पर निकल पड़े हैं। वह बार-बार हिंदू धर्म की तमाम जातियों को एकजुट रहने का संदेश दे रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के इस बयान को पार्टी के भीतर मचे घमासान से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में कहा था कि मैं यहां नौकरी करने नहीं आया, प्रतिष्ठा मुझे मठ में भी मिलती थी।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इनेलो ने जींद में की बड़ी घोषणा। पार्टी ने कहा कि इनेलो का राज आया तो जींद को बनाएंगे हरियाणा की राजधानी। इसके साथ ही हरियाणा का अपना अलग हाईकोर्ट होगा। राज्य में पोर्टल सिस्टम खत्म होगा। राशन कार्ड के माध्यम से दी जाएंगी सभी सुविधाएं। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने जींद में बड़ी घोषणाएं।
PDP प्रमुख महबूबा मुफ़्ती के बयान पर कांग्रेस नेता टी. एस. सिंह देव ने कहा, “अलग-अलग स्तर पर बातें हैं। INDIA गठबंधन का अलग स्तर है, जब राज्य की राजनीति में आते हैं तो अलग बात होती है। देखना ये है कि चुनाव के बाद मतदाता क्या निर्णय देते हैं फिर उसके बाद परिस्थितियां और भी साफ होंगी।”
सुप्रीम कोर्ट ने आंदोलनकारी किसानों से कहा है कि वे अपने आंदोलन का राजनीतिकरण करने से बचें। सुप्रीम कोर्ट ने एमएसपी और अन्य मुद्दों पर किसानों की चिंताओं से संबंधित मुद्दों को लेकर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस नवाब सिंह के नेतृत्व में 5 सदस्यीय पैनल का गठन किया है। कोर्ट ने पैनल से शंभू सीमा पर बैरिकेटिंग को हटाने के लिए किसानों से बातचीत करने को कहा है। साथ ही यह भी कहा कि वे अपने आंदोलन का राजनीतिकरण करने से बचें। और कोर्ट द्वारा गठित पैनल के साथ अपनी बैठकों में पूरी तरह से अनुचित मांगें न रखें।
सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन के संबंध में कहा है कि इस बारे में गाइड लाइन बनाए जाने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षकारों से सुझाव मांगा है। कोर्ट ने कहा कि सभी पक्षों का सुझाव आने दीजिए। हम राष्ट्रीय स्तर पर गाइडलाइन जारी करेंगे। अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी। कोर्ट ने उदयपुर में चाकू मारने के आरोपी बच्चे के पिता के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई पर कोर्ट ने कहा कि एक पिता का बेटा अड़ियल हो सकता है, लेकिन इसके लिए उसका घर गिरा दिया जाए। यह तरीका सही नहीं है।
यूपी के कन्नौज में नाबालिग से नवाब सिंह द्वारा दुष्कर्म किये जाने के मामले डीएने जांच की रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द ने इस बारे में जानकारी दी। एसपी ने कहा कि डीएनए टेस्ट सैम्पल मैच हो गया है।
देश में जातीय और सामाजिक आधार पर सर्वेक्षण कराए जाने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार किया। जस्टिस ऋषिकेश रॉय और जस्टिस एसवीएन भट्टी ने याचिका को सुनने से किया इंकार करते हुए कहा कि सर्वे कराना सरकारों की जिम्मेदारी, कोर्ट की नहीं। याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि 94 देशों में इस तरह का सर्वे हो चुका है। भारत में अभी तक यह नहीं हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने पुराने इंदिरा साहनी जजमेंट में साफ किया था कि एक नियमित अंतराल पर इस तरह का सर्वे होना चाहिए।
दिल्ली शराब नीति घोटाला: मामले में आरोपी और आम आदमी पार्टी के पूर्व मीडिया इंचार्ज विजय नायर को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी।
JJP विधायक देवेंद्र सिंह बबली भाजपा में शामिल हुए। बबली ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा, “आज मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि PM मोदी के नेतृत्व में काम करने का मौका मुझे मिलेगा। हम अपने कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएंगे। आज हरियाणा परिवारवाद से ऊपर उठा है। टोहाना में पहले कोई काम नहीं होता था, अब वहां विकास देखिए। हम तीसरी बार हरियाणा में भाजपा सरकार बनाएंगे।”
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “SEBI की भूमिका शेयर बाजार को विनियमित करना है, जहां हम सभी अपना पैसा लगाते हैं। इसकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। SEBI के अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है? यह कैबिनेट, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नियुक्ति समिति है। SEBI के अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए इस समिति में दो सदस्य हैं, जब वह (SEBI अध्यक्ष माधबी पुरी बुच) 2017 से 2014 के बीच ICICI बैंक से 16 करोड़ 80 लाख रुपये की नियमित आय ले रही थीं। आप SEBI की पूर्णकालिक सदस्य भी हैं। आप ICICI से वेतन क्यों ले रही थीं?”
प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया। सुबह तड़ने अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची ईडी टीम ने छापेमारी के बाद आप विधायक को गिरफ्तार किया। ये कार्रवाई दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई है। हालांकि अमानतुल्लाह खान का कहना है कि वो बेकसूर हैं। पार्टी नेता संजय सिंह और मनीष सिसोदिया ने भी ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाया है।