नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने त्योहार पर रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे ने छठ पर्व तक देशभर में कुल करीब 211 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें कुल करीब 2561 फेरे लगाएंगी। बड़ी संख्या में लोगों को इससे फायदा होगा।
अभी पढ़ें – Diwali 2022: इस साल प्रधानमंत्री मोदी कहां मनाएंगे दिवाली?
लंबी वेटिंग व भीड़ वाले रूटों पर स्पेशल ट्रेन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक लोगों की सुविधा व बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। लंबी वेटिंग व भीड़भाड़ वाले रूटों पर यह स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। इससे त्यौहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम होगी। यह ट्रेनों दरभंगा, आजमगढ़, सहरसा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, फिरोजपुर, पटना, कटिहार और अमृतसर जैसे रेल मार्गों के माध्यम से पूरे देश में प्रमुख स्थलों को जोड़ेंगी।
बिहार-यूपी की अधिक ट्रेन
जानकारी के मुताबिक यूपी व बिहार के रूट पर स्पेशल ट्रेनें अधिक लगाई गई हैं। इसकेअ लावा राजस्थान, मध्यप्रदेश, आदि अन्य राज्यों के लिए भी यह सेवा है। इसके अलावा स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ नियंत्रित रखने, गेट के आपसपास प्लेटफार्म पर ट्रेनों लगाने की योजना है।
अभी पढ़ें – Happy Diwali 2022: इस राज्य ने दिवाली से पहले अक्टूबर की सैलरी देने का किया ऐलान
हर स्टेशन पर कंट्रोल रूम
स्टेशन परिसर व उसके आसपास यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है। कंट्रोल रूम में व्यवसायिक, टेक्निकल, ऑपरेशन सभी विभागों के कर्मचारी होंगे। जो शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई कर सकें। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेलवे ने अनरिजर्व डिब्बों में पैसेंजर्स के व्यवस्थित प्रवेश को सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ कर्मचारियों की देखरेख में टर्मिनस स्टेशनों पर कतार बनाने जैसे भीड़ नियंत्रण उपायों किए हैं। ट्रेनों को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर इमरजेंसी ड्यूटी पर अधिकारी तैनात हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
7 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
30 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
50 mins agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
1 hr agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
3 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
4 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
5 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
6 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines