2024 Lok Sabha Election BJP Eyes On Woman Vote Bank: (नई दिल्ली से कुमार गौरव की रिपोर्ट) लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महिला वोटों पर बीजेपी की नजर है। बीजेपी ने इस बाबत महिलाओं पर फोकस करके कई योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लिए जो विशेष जातियां बताई हैं, उसमें भी महिलाओं का जिक्र है। ऐसे में देशभर की महिला वोटरों को अपने पाले में करने के लिए बीजेपी महिला मोर्चा के जरिए महिलाओं तक पहुंच बनाने के लिए कई काम शुरू करने जा रही है।
विजयवाड़ा और एमपी में महिलाओं का सम्मेलन करेगी बीजेपी
बीजेपी विजयवाड़ा और मध्यप्रदेश में महिलाओं का बड़ा सम्मेलन जनवरी के आखिर और फरवरी महीने में करने जा रही है। इनमें से एक कार्यक्रम को पीएम मोदी संबोधित करेंगे तो दूसरे सम्मेलन को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे।
सम्मेलन में पंचायत से पार्लियामेंट तक के जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
इस अधिवेशन में पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक के जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। आज भी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की बड़ी बैठक हुई, जिसमें चर्चा का मुख्य बिंदु महिला वोटर्स रहे। बैठक में ये तय हुआ कि सेल्फ हेल्फनग्रूप और एनजीओ की महिलाओं को बीजेपी के साथ बड़े स्तर पर जोड़ना है। बीजेपी की महिला मोर्चा इन सब ग्रुप से मिलकर उनको मिशन 2024 और पीएम मोदी के विकसित भारत के विजन 2047 से जोड़ेगी।
इतना ही नहीं, आज की बैठक, जिसमें बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय और सभी राज्यों की टीम के साथ-साथ महिला मोर्चा के प्रभारी महामंत्री तरुण चुग, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और राष्ट्रीय सचिव विजया राहटकर शामिल थे, उसमें फैसला हुआ कि महिला मोर्चा देश भर के वूमेन ट्रैवलर्स से भी मिलेंगी और पीएम मोदी के मिशन के साथ उनको जोड़ने का प्रयास करेंगी। इतना ही नहीं, किन्नर समाज से भी बीजेपी संपर्क साधेगी और उनको बीजेपी से जोड़ने का प्रयास करेगी ।
एक करोड़ लाभार्थी सेल्फी कार्यक्रम
बीजेपी एक करोड़ महिला लाभार्थी सेल्फी कार्यक्रम भी चला रही है। इसके अलावा, बीजेपी महिला मोर्चा के माध्यम से देश भर में स्मार्ट वूमेन कॉन्फ्रेंस भी करेगी। इसमें प्रोफेशनल के साथ-साथ उन सभी महिलाओं को जोड़ा जाएगा, जो किसी भी तरह के ग्रुप को लीड करती हैं। बीजेपी ने अब इस कार्यक्रम के अंतर्गत आरडब्ल्यूए की महिला प्रेसिडेंट को भी जोड़ने का फैसला लिया है। यानि बीजेपी की नजर में वो भी स्मार्ट वूमेन हैं।
फर्स्ट टाइम महिला वोटर्स के लिए कैंपेन चलाएगी बीजेपी
बीजेपी महिला मोर्चा फर्स्ट टाइम महिला वोटर्स से भी संपर्क का कार्यक्रम पूरे देश में चलाएगी। महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी नीतू डबास के मुताबिक, नए वोटर्स को पीएम मोदी के द्वारा महिला के उत्थान और सम्मान के लिए किए गए काम को विस्तार से महिला मोर्चा के कार्यकर्ता बताएंगे। खासकर नए वोटर्स को आंकड़ों के जरिए ये बताया जाएगा कि 2014 से पहले महिलाओं की देश में क्या स्थिति थी और मोदी सरकार के दस साल में महिलाओं के लिए कितना बदलाव हुआ है। बीजेपी देश भर में बीजेपी महिला मोर्चा कवयित्री सम्मेलन भी करेगी, जिसमें कवि, इनफ्यूंसर और कॉलम लिखने वाली महिलाओं को शामिल किया जाएगा।
महिला लाभार्थियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
बीजेपी महिला लाभार्थियों का बड़ा सम्मेलन करेंगी, जिसकी तारीख तय होनी बाकी है, लेकिन यह तय है कि पीएम मोदी इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बीजेपी हर लोकसभा इलाके में कम से कम 200 महिलाओं (कमल मित्र) को ट्रेंड कर रही है, जिन्हें मोदी सरकार की तमाम स्कीम मालूम हो। ये महिलाएं जनता के बीच जाएंगी और लाभार्थी महिलाओं से मिलने के साथ ही नए लाभार्थी बनाने का काम भी वो करेंगी।
कमल मित्र वेबसाइट के जरिए महिलाओं को दी जा रही ट्रेनिंग
बीजेपी ने कमल मित्र वेबसाइट भी बना दिया है। इस वेबसाइट के जरिए ही महिलाओं की ट्रेनिंग चल रही है, फिर वेबसाइट के जरिए परीक्षा भी ली जा रही है। उसके बाद कमल मित्र का सर्टिफिकेट भी महिलाओं को दिया जा रहा है। अभी तक 6500 महिलाएं परीक्षा देकर कमल मित्र बन चुकी है। अब तक 55 हजार महिलाओं ने इस पर रजिस्ट्रेशन कर लिया है। ये सब परीक्षा पास करने के बाद कमल मित्र बन जाएंगी और अपने-अपने इलाके में लोकसभा चुनाव की तैयारी में उतर जाएंगी।
यह भी पढ़ें:
कौन है लालू यादव की वह बेटी, जिसका Land For Job Scam में आया नाम; ई़डी ने बनाया आरोपी
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
2 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
2 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
3 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
5 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines