'लोकसभा में बंगाल के 20 गद्दार…', पोस्टर पहनकर संसद पहुंचे कल्याण बनर्जी, देखकर प्रियंका भी मुस्कुरा दीं

गुरुवार को टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी आगे और पीछे पोस्टर पहनकर संसद के बाहर खड़े थे, जिसपर लिखा था- लोकसभा में बंगाल के 20 गद्दार

TMC Rebel MP

Credit: Social Media

गुरुवार को संसद परिसर में एक अजब-गजब नज़ारा देखने को मिला. टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी आगे और पीछे पोस्टर पहनकर संसद के बाहर खड़े थे, जिसपर लिखा था- लोकसभा में बंगाल के 20 गद्दार. कई लोग कल्याण बनर्जी के पास मौजूद थे, उन्हीं में से एक थीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी. वो टीएमसी सांसद का अतरंगी अंदाज़ देखकर मुस्कुरा दीं. प्रियंका गांधी ने पूछा कि क्या पीछे भी यही लिखा है. जिसके जवाब में कल्याण बनर्जी ने कहा- हां.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं… बिहार के बाद बंगाल सरकार का बड़ा ऐलान

विज्ञापन

प्रियंका गांधी के भाषण की तारीफ की

ममता बनर्जी के करीबी ने प्रियंका गांधी की स्पीच की तारीफ करते हुए कहा- कल आपने संसद में बहुत अच्छा भाषण दिया. जिसके जवाब में कांग्रेस सांसद ने उनका शुक्रिया अदा किया. इस दौरान कल्याण बनर्जी से एक रिपोर्टर ने पूछा कि आप साथ में क्या लाए हैं, तो उन्होंने कहा कि 20 गद्दारों की तस्वीर. जब कल्याण बनर्जी से पूछा गया कि बागी सांसद कहां हैं, तो उन्होंने कहा, “यहीं – संसद के अंदर,पीएम मोदी के बगल में बैठे हैं.” किसी रिपोर्टर ने कल्याण बनर्जी से पूछा कि इन सांसदों के साथ क्या होना चाहिए, इसपर उन्होंने कहा कि इसे दल-बदल का मामला माना जाना चाहिए, इसके लिए याचिका भी दायर की गई है. 5 हफ्ते बीत चुके हैं, फिर भी कुछ नहीं हुआ, लेकिन बीजेपी के राज में कुछ भी हो सकता है.”

किसका नाम शामिल?

दरअसल, लोकसभा में टीएमसी के 28 सदस्यों में से करीब 20 सांसदों ने पार्टी से अलग होकर एक गुट बनाया है, जिसका नेतृत्व काकोली घोष दस्तीदार कर रही हैं. ये सभी सांसद ‘नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया’ (NCPI) में शामिल हो गए हैं और NDA का समर्थन कर रहे हैं. कल्याण बनर्जी इन्हीं 20 सांसदों को गद्दार करार दे रहे हैं. इस लिस्ट में सुदीप बंद्योपाध्याय, रचना बनर्जी, जगदीश चंद्र बर्मा, पार्थ भौमिक, अरूप चक्रवर्ती, अधिकारी दीपक देव, सायनी घोष, बापी हलदर, अबू ताहिर खान, कालीपदा सरेन खेरवाल, असित कुमार, काकोली घोष दस्तीदार और कई और लोगों का नाम शामिल है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ