यूपी के मऊ में दलित बाप और उसके दो बेटों की पिटाई कर उन पर खौलता तेल डालने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तीनों द्वारा एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी की सदस्यता न लेने पर अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
औरैया में 6 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। इस बात से गुस्साए परिजन शुक्रवार रात थाने पर एकत्रित हुए हैं। परिजन आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच में जुटी है।
---विज्ञापन---
RG कर अस्पताल करप्शन केस में गिरफ्तार संदीप घोष के करीबी TMCP नेता आशीष पांडे को 3 दिनों की CBI हिरासत में भेजा गया है। बता दें अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ रेप कर हत्या की गई थी। जिसके बाद जांच एजेंसियां अस्पताल के करप्शन केस की अलग से जांच कर रही हैं।
छत्तीसगढ़: पुलिस के साथ मुठभेड़ में अब तक मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। पुलिस के अनुसार उसने छानबीन में स्वचालित हथियार बरामद किए हैं। बता दें नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माड़ इलाके में पुलिस और और नक्सलियों के बीच तलाशी अभियान के बाद मुठभेड़ जारी है।
---विज्ञापन---
जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात CISF को एक धमकी भरा मेल मिला है। इसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ितों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले ही सभी बाढ़ पीड़ितों को 7000 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को दरभंगा पहुंचे और बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लिया।
---विज्ञापन---
पुणे गैंगरेप केस में एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, बहुत दुख के साथ मैं कहना चाहूंगी कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में यह दूसरी ऐसी घटना है। महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था हर तरह से विफल रही है। हर दिन हम ऐसे मामलों को देखते हैं। पुणे राज्य की अपराध राजधानी बन गया है। यह राज्य में ट्रिपल इंजन सरकार की विफलता है। गृह मंत्रालय ऐसे अपराधों के बाद कोई बयान जारी नहीं करता। राज्य के गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।
जम्मू-कश्मीर: इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) द्वारा हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के खिलाफ श्रीनगर में शिया मुसलमानों ने नारे लगाए।
---विज्ञापन---
दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज अपने परिवार के साथ सीएम आवास खाली कर दिया।
गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका थाना सिटी क्षेत्र के मंडोला विहार में 55 साल की महिला का शव मिला है। आशंका जताई जा रहा है कि रेप के बाद महिला की हत्या कर दी गई। महिला के सिर पर चोट का गहरा निशान है। महिला ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी पर जाया करती थी।
---विज्ञापन---
गुजरात के सोमनाथ मंदिर के आसपास कथित अवैध निर्माण पर हाल ही में हुए बुलडोजर एक्शन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार से मांगा जवाब। कोर्ट ने बुल्डोजर कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार किया है। मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर हमारे आदेश की अवमानना हुई होगी तो हम उसे पुनर्स्थापित करने का आदेश देंगे। और जिम्मेदार अधिकारी को जेल भी भेजेंगे। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि ये सरकार की जमीन है। इस पर कार्यवाही का काम 2023 से चल रहा था। पाटनी मुस्लिम जमात ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की है अवमानना याचिका।
सुपौल के किशनपुर थाना इलाके के पिरगंज ठाड़ी धत्ता के पास कोसी नदी में शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे बड़ा हादसा टल गया। यहां क्षमता से अधिक लोगों से भरी नाव पलट गई। हालांकि आपदा मित्र की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई और समय रहते सभी 20 लोगों को बचा लिया गया। जबकि दुर्घटनाग्रस्त नाव की खोजबीन जारी है। बताया जा रहा है कि छोटी नाव (डेंगी) पर डेढ़ दर्जन से अधिक लोग सवार होकर नदी पार कर रहे थे। इसी बीच अनियंत्रित होकर नाव पलट गई। नदी के तेज। बहाव में नाव भी बह गई। लेकिन नाव पर सवार 20 लोगों की जान बच गई।
---विज्ञापन---
कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के गोगलदारा जुमागंद में गश्त के दौरान संदिग्ध माइन विस्फोट में 19 सिख यूनिट के दो सैनिक घायल हो गए। दोनों को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत कार्यों का निरीक्षण करने के लिए रवाना हुए।
---विज्ञापन---
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेठी हत्याकांड में मारे गए मृतकों के परिजनों से फोन पर बात की और उन्हें सांत्वना दी। मामले में उन्होंने अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा से पीड़ितों के परिजनों की मदद करने को कहा है।
तिरुपति लड्डू मामले में केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए साॅलिसिटर जनरल ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। उन्हें एसआईटी के सदस्यों पर पूरा भरोसा है। साॅलिसिटर जनरल ने कहा कि उनकी सलाह है कि एसआईटी जांच की निगरानी केंद्र सरकार के किसी वरिष्ठ अधिकारी से करवाई जाए।
---विज्ञापन---
आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार का कहना है कि मैं सीट बंटवारे की चर्चा में भाग नहीं ले रहा हूं, इसलिए मेरे लिए उस विषय पर कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। हमारी ओर से जयंत पाटिल उन बैठकों में मौजूद हैं, वे इस विषय पर बोलेंगे। कांग्रेस की ओर से नाना पटोले और उनके कुछ साथी तथा आपके संजय राउत और उनके कुछ अन्य साथी चर्चा में शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान महाविकास अघाड़ी के भीतर कोई मतभेद या संघर्ष नहीं हुआ था, यह केवल एक जगह सांगली में हुआ था। इसके अलावा किसी भी जिले या तालुका में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। लोग महाराष्ट्र में बदलाव चाहते हैं और यह स्थिति हमारे लिए अनुकूल है।
आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज सीएम आवास खाली कर देंगे। उन्होंने 17 सितंबर को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 21 सितंबर को आतिशी ने सीएम पद की शपथ ली थी। बता दें कि केजरीवाल आप सांसद के सरकारी आवास में रहेंगे।
---विज्ञापन---
महाराष्ट्र की सरकार में जल संरक्षण मंत्री संजय राठौड़ की कार यवतमाल जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एयरबैग खुल जाने के कारण संजय राठौड़ सौभाग्य से बच गए। जानकारी के अनुसार हादसा राठौड़ की गाड़ी के सामने पिकअप का ड्राइवर घायल हो गया।
अमेठी में दलित टीचर के पूरे परिवार की सनसनीखेज हत्या कर दी गई है। वारदात कल रात की है। पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों को गोलियों से छलनी करके मौत के घाट उतार दिया गया। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने घटना की निंदा की है। पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग की है। अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन की भी मांग की है।
---विज्ञापन---