Shopian Target killing: जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले के हरमन इलाके में आतंकवादियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग को अंजाम दिया है। आतंकियों ने यहां ग्रेनेड हमला कर दो गैर स्थानीय लोगों की हत्या की कर दी। दोनों मृतक पेशे से मजदूर थे और उत्तर प्रदेश के कन्नूज जिले के रहने वाले थे। बता दें कि तीन दिनों में इस तरह की ये दूसरी वारदात है।
अभी पढ़ें – आतंकवादियों और ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन, कई राज्यों में NIA की छापेमारी जारी
मजदूरों की पहचान मनीष कुमार और राम सागर के रूप में हुई है। रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने हमले की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब मनीष कुमार और राम सागर टिन शेड में सो रहे थे।
टिन शेड पर फेंका था ग्रेनेड
टिन शेड में पांच मजदूर सो रहे थे, तभी टिन शेड के अंदर ग्रेनेड फेंका गया। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों ने शोपियां के हरमन में ग्रेनेड फेंका, जिसमें यूपी के दो मजदूर मनीष कुमार और राम सागर की मौत हो गई। इलाके की घेराबंदी कर दी गई।
अभी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर में टार्गेट किलिंग पर फारूक अब्दुल्ला बोले- ये तब तक नहीं रुकेगा जब तक न्याय नहीं मिलता
एडीजीपी कश्मीर ने ट्वीट कर बताया कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी इमरान बशीर गनी को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है और आतंकियों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी की जा रही है।
शोपियां जिले में एक हफ्ते में अल्पसंख्यकों पर आतंकवादियों का यह दूसरा हमला है। 15 अक्टूबर को आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
4 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
6 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
8 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
9 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
10 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
10 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
11 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
11 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
12 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines