US-Israel Iran War Update: मिडिल ईस्ट की जंग में कितने भारतीयों ने जान गंवाई है? इस सवाल का जवाब पहली बार विदेश मंत्रालय ने दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि ईरान युद्ध में 2 भारतीयों की मौत हुई है और एक भारतीय लापता है, जिसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं भारत सरकार की प्राथमिकता खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा है, जिसके लिए खाड़ी देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात की गई है।
खाड़ी देशों में ईरान रोकेगा हमला? UNSC में 13 वोटों से पास हुआ प्रस्ताव, चीन और रूस ने किया किनारा
अरब देशों में एक करोड़ भारतीय रहते
विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बताया कि खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं। उनकी सुरक्षा भारत सरकार की प्राथमिकता है। लेकिन कार्गाे शिप पर हुए हमले में 2 भारतीयों की मौत हुई है। हमले में कुछ भारतीय घायल भी हुए हैं और दुबई में भी एक भारतीय के घायल होने की खबर है। 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और उनकी पहचान भी कर ली गई है। विदेश मंत्रालय दोनों के परिजनों के संपर्क में है।
PM मोदी कर रहे हालातों की निगरानी
विदेश मंत्रालय भारतीय दूतावास के साथ बातचीत करके घायल भारतीयों की स्थिति का जायजा ले रहा है। मृतकों के पार्थिव शरीर भारत लाने के प्रयास भी जारी हैं। मिडिल ईस्ट के हालातों को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम भी खोला है। प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम एशिया की स्थिति की खुद निगरानी कर रहे हैं। वे खुद और विदेश मंत्री जयशंकर UAE, कतर, सऊदी अरब, ओमान, बहरीन, जॉर्डन, कुवैत और इजरायल के नेताओं के संपर्क में हैं।
ईरान पर अटैक का नाम ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ ही क्यों रखा गया? राष्ट्रपति ट्रंप ने 19 नाम किए थे खारिज
28 फरवरी से मिडिल ईस्ट की जंग जारी
बता दें कि 28 फरवरी से अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग चल रही है। हमले में सबसे पहले ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हुई थी। इसके बाद ईरान ने पलटवार करते हुए अरब देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट कई समुद्री मार्गों को बाधित किया। इससे वैश्विक ऊर्जा बाजारों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार भी असर पड़ा है। ईरान, इजरायल, अमेरिका, अरब देशों के साथ-साथ कई देशों के आर्थिक संकट गहरा गया है।
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
1 hr agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
2 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines