हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-स्कॉर्पियो टक्कर में 2 की मौत, करीब 20 घायल

जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाके में बस और स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल हो गए.

विज्ञापन
Credit: News24

जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अखनूर जा रही एक तेज रफ्तार बस की रास्ते में स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई, जिसके बाद बस कंट्रोल खोकर सड़क पर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल हो गए. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मिली जानकारी के मुताबिक, ये बस खौड़ से अखनूर की ओर यात्रियों को लेकर जा रही थी. जब बस कोट गढ़ी इलाके के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का संतुलन बिगड़ गया और वो सड़क पर पलट गई.

ये भी पढ़ें: ओडिशा में बड़ा हादसा, सरकारी अस्पताल के ICU वार्ड में लगी आग, 10 मरीजों की मौत

घायलों का इलाज जारी

बस पलटते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अखनूर के अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए कई यात्रियों की हालत गंभीर है. गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू रेफर कर दिया गया है. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों का लगातार इलाज कर रही है.

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने बस और स्कॉर्पियो दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि दुर्घटना के असली कारणों का पता लगाया जा सके. प्रशासन ने घायलों को हर संभव मदद और बेहतर इलाज देने का आश्वासन दिया है.

ये भी पढ़ें: नोएडा में बिजली मीटर बनाने वाली कंपनी में भीषण आग, कई कर्मचारी झुलसे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Sharma

पंकज शर्मा एक प्रतिष्ठित टीवी पत्रकार हैं, जिन्हें जम्मू, कश्मीर,लद्दाख, हिमाचल और पंजाब के गतिशील क्षेत्रों पर रिपोर्टिंग की 20 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में, न्यूज 24 के जम्मू-कश्मीर में जम्मू ब्यूरो के रूप में कार्यरत, पंकज शर्मा ने 2005 से अपने पत्रकारिता की शुरुआत की थी शुरुआत में विजन चैनल जो जम्मू कश्मीर का स्थानीय चैनल था उसमें काम किया उसके बाद न्यूज़ एक्सप्रेस में काम किया और 10 वर्षों से न्यूज़ 24 के साथ है पंकज शर्मा ने पत्रकारिता जगत में अपनी एक विश्वसनीय आवाज़ के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जो अपनी गहन कवरेज और सच्चाई को उजागर करने की प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। IGNOU से MBA और जर्नलिज्म पंकज के पास एक मज़बूत शैक्षणिक आधार है जो शोध और गहन कार्यों के प्रति उनके जुनून को और मज़बूत करता है। कहानी कहने और खोजी रिपोर्टिंग में उनकी कुशलता ने उन्हें इस क्षेत्र में पहचान दिलाई है, जिससे वे अपने साथियों और दर्शकों के बीच एक सम्मानित व्यक्ति बन गए हैं। क्षेत्र के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य की गहरी समझ के साथ पंकज शर्मा महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डालते रहते हैं, ऐसी कहानियां सामने लाते हैं जो दर्शकों के साथ प्रतिध्वनित होती हैं और जम्मू-कश्मीर की गहरी समझ में योगदान देती हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola