PM Internship Portal: पीएम इंटर्नशिप स्कीम पोर्टल के जरिए तमाम कंपनियों ने हजारों इंटर्नशिप स्लॉट पोस्ट की है। PM Internship Scheme Portal पोर्टल 12 अक्टूबर की शाम फ्रेशर के लिए खुलने जा रहा है। रिपोर्ट की मानें तो अब तक 90 हजार से अधिक इंटर्नशिप स्लॉट की जानकारी सामने आ चुकी हैं, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), एलएंडटी (L&T), मारुति सुजुकी ( Maruti Suzuki) जैसी कई दिग्गज कंपनियों के नाम शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार तक 193 कंपनियों ने 90,849 इंटर्नशिप के स्लॉट पोस्ट किए हैं। इसमें कई दिग्गज प्राइवेट कंपनियां शामिल हैं, जिसमें जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) और आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के नाम शामिल हैं। इस स्कीम के तहत अभी तक 200 कंपनियों ने कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के साथ रजिस्ट्रेशन करवाया है।
बताया गया कि यह एक पायलट प्रोजेक्ट हैं, इसके बाद कारपोरेट कार्य मंत्रालय कैबिनेट की मंजूरी के लिए इस योजना को अंतिम रूप देगा। फिलहाल 24 क्षेत्रों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलने वाला है, जिसमें तेल, गैस और ऊर्जा क्षेत्र में सबसे अधिक स्थान हैं। इसके बाद ट्रेवल, ऑटोमोटिव, बैंकिंग और इकोनोमी से जुड़े स्लॉट पोस्ट किए गए हैं।
इंटर्नशिप के अवसर पूरे देश में 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 737 जिलों में उपलब्ध हैं। बताया गया कि मंत्रालय इस वित्त वर्ष के दौरान 1.2 लाख से ज्यादा इंटर्नशिप लाने के मिशन पर काम कर रहा है। आने वाले समय में और भी स्लॉट पोस्ट किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : जेल में हो रही थी रामलीला, ‘वानर’ बन फरार हुए दो कैदी; मचा हड़कंप
बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान इसकी जानकारी दी थी। इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर से 25 अक्टूबर, 2024 तक खुला रहेगा। उम्मीदवारों को 27 अक्टूबर से 7 नवंबर, 2024 के बीच चयन की जानकारी दी जाएगी। 8 नवंबर से 15 नवंबर के बीच ऑफर जारी करेंगी। इंटर्न का पहला बैच 2 दिसंबर, 2024 को शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इंटर्नशिप 12 महीने तक चलेगी।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
आधार कार्ड
शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज
पासपोर्ट साइज फोटो
संबंधित खबरें
नेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
42 mins ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
2 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
3 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
4 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
5 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
6 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
7 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines