पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में 36 साल से लागू शराबबंदी के बीच नकली शराब से 19 लोगों की मौत होने की खबर आई है. वहीं पुलिस ने नकली शराब की 3000 बोतलें जब्त भी की हैं. पिछले 2 दिन में 19 मौतें हुई हैं, जिसके मद्देनजर नकली शराब के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए विशेष जांच दल का गठन कर दिया गया है. 19 में से 8 की मौत मोकोकचुंग में और 11 की मौत तुएनसांग में हुई. शराब पीने के बाद ही सभी की तबियत बिगड़ी और कुछ ने अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई.
नोएडा में ठेके से शराब खरीदने वाले हो जाएं सावधान, महंगे ब्रांड की बोतलों में …
19 लोग गिरफ्तार करके 3000 बोतलें की जब्त
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वेसुप्रा केजो ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई बंगलांग चांग के नेतृत्व में विशेष जांच दल गठित किया गया है, जो 19 मौतों के कारणों का पता लगाएगी. इसके लिए सैंपल लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं. पुलिस ने छापेमारी कर 19 लोगों को गिरफ्तार किया और 3000 बोतल शराब जब्त की. लोगों को अज्ञात, बिना लेबल वाली या अवैध शराब का सेवन नहीं करने की सलाह है. शराब पीने के बाद चक्कर आएं या सांस लेने में कठिनाई हो तो अस्पताल जाएं.
Delhi में शराब खरीदने के लिए कितनी उम्र का होना जरूरी? क्या कहते हैं …
नागालैंड में शराबबंदी का कानून क्या कहता है?
नागालैंड में नागालैंड लिकर टोटल प्रोहिबिशन एक्ट 1989 लागू है. जिसके तहत राज्य में शराब की बिक्री-खरीद और पीने पर रोक है. कोई व्यक्ति दुकान खोलकर शराब बेच नहीं सकता. लेकिन फिर भी प्रदेश में शराब बेची जाती है, जिसके लिए अवैध तरीका अपनाया जाता हैं. नागालैंड की सरकार भी मानती रही है कि प्रतिबंध के बावजूद अवैध शराब की मांग है. अगस्त 2026 में इसे बड़ी चुनौती बताया गया था और खुलासा हुआ था कि नागालैंड में शराब असम से आती है.
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
3 hrs agoLIVE: 'कनॉट प्लेस आओ या सीधे रामलीला मैदान में मिलो', राहुल गांधी की अपील
5 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
5 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
13 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
13 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
14 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines