Startup News: भारत की एक 16 साल की लड़की ने वो कमाल किया है, जो बड़े- बड़े लोग नहीं कर पाते। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इस लड़की ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रांजलि अवस्थी ने 16 साल की उम्र में करोड़ो की AI कंपनी खड़ी कर दी, जिसमें 10 लोग काम करते हैं। अमूमन प्रांजलि की उम्र के बच्चे 10वीं- 12वीं में होते हैं और इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि उन्हें आगे क्या करना चाहिए। स उम्र में प्रांजलि ने एक AI कंपनी खड़ी कर दी। छात्रा ने Delv.AI नाम का एआई स्टार्टअप शुरू किया था, जिसकी आज की वैल्यूएशन 100 करोड़ से ज्यादा की है।
प्रांजलि अवस्थी ने मियामी टेक वीक कार्यक्रम के दौरान बताया कि उन्होंने जनवरी 2022 में अपनी कंपनी की स्थापना की थी। कंपनी की लिंक्डइन प्रोफ़ाइल के अनुसार, इसमें फिलहाल 10 लोग काम करते हैं। खुद का व्यवसाय शुरू करने और करोड़ो तक का सफर तक करेने के लिए प्रांजलि ने अपने पिता को श्रेय दिया है। छात्रा ने बतयाा कि उसने महज 7 साल की उम्र में कोडिंग करना शुरू कर दिया था। प्रांजलि की साइंस और टेक में खास रुचि थी, इसको देखते हुए प्रांजलि के पिता ने उनको इसकी पढ़ने करने और इसी क्षेत्र में करियर बनाने के लिए मोटिवेट किया।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के विधानसभा चुनाव में मतदान की तारीख बदली, देवउठनी एकादशी बनी वजह
फ्लोरिडा जाकर मिली करियर को उड़ान
प्रांजलि की किस्मत तब चमकी जब वह 11 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ फ्लोरिडा शिफ्ट हुईं। यह पर उनको पढ़ाई के लिए अच्छे मौके मिले और उन्होंने कंप्यूटर, गणित में खास रुचि ली। 13 साल की उम्र में प्रांजलि ने फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी अनुसंधान प्रयोगशालाओं में इंटर्नशिप की। यहां पर उनके दिमाग में खुद की कंपनी खड़ी करने का आइडिया आया। प्रांजलि ने बताया कि कोरोना काल में उन्होंने खुद को और भी मजबूत बनाया। इसी समय पर ओपन एआई ने चैट जीपीटी बीटा 3 को भी लॉन्च किया, जिससे छात्रा को एआई का उपयोग करके रिसर्च डेटा एक्सट्रैक्शन और सम्मराइजेशन करने का विचार आया। इसके बाद प्रांजलि ने Delv.AI की कल्पना की।
दो संस्थानों से मिली फंडिंग
प्रांजलि की यात्रा मील के पत्थर पर तब पहुंची जब वह मियामी में बैकएंड कैपिटल के लुसी गुओ और डेव फोंटेनोट द्वारा संचालित एआई स्टार्टअप एक्सेलेरेटर में शामिल हो हुईं। छात्रा ने बताया कि Delv.AI का प्राथमिक लक्ष्य बढ़ते ऑनलाइन कंटेंट के बीच रिसर्चर्स को विशिष्ट जानकारी तक कुशलतापूर्वक पहुंचने में सहायता करना है। एक्सेलेरेटर कार्यक्रम ने प्रांजलि को ऑन डेक और विलेज ग्लोबल से निवेश सुरक्षित करने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। Delv.AI ने कुल फंडिंग में 4,50,000 डॉलर (लगभग 3.7 करोड़ रुपये) जुटाए और वर्तमान में इसका अनुमानित मूल्यांकन 12 डॉलर मिलियन है।
यह भी पढ़ें : सरकार का युवाओं के लिए बड़ा फैसला, केंद्रीय कैबिनेट ने ‘मेरा युवा भारत’ को दी मंजूरी
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
8 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
12 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
14 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines